Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
अंतर्राष्ट्रीय

राजधानी काबुल से सटे गजनी शहर पर तालिबान का कब्जा

काबुल: अफगानिस्तान के बड़े और अहम प्रांतों की राजधानियों पर लगातार तालिबान कब्जा करता जा रहा है। अब तालिबान ने अफगान के गजनी शहर पर कब्जा कर लिया है। तालिबान की यह पकड़ा इसलिए भी चिंता बढ़ा रही है क्योंकि वह देश की राजधानी काबुल के करीब पहुंच गया है। गजनी शहर काबुल से सिर्फ 150 किलोमीटर ही दूर है। गजनी दसवीं प्रांतीय राजधानी है, जिसपर इसी हफ्ते तालिबान ने अपना कब्जा किया है। अफगान सुरक्षाबल तालिबान के आगे पस्त दिख रही है और अब अमेरिका ने भी चिंता जाहिर की है कि काबुल अगले 90 दिनों के अंदर तालिबान के कब्जे में आ जाएगा।

गजनी के प्रांतीय परिषद के प्रमुख नासिर अहमद फकीरी ने कहा का कि तालिबान ने गवर्नर ऑफिस, पुलिस मुख्यालय और जेल जैसे शहर के अहम इलाकों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के कई हिस्सों में अफगान सेना के साथ संघर्ष जारी है लेकिन अधिकांश हिस्सा इस वक्त लड़ाकों के नियंत्रण में दिख रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी पुष्टि के लिए तालिबान से संपर्क किया।

तालिबान के प्रवक्ता की ओर से सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में इसकी पुष्टि की गई है कि गजनी शहर अब तालिबान के नियंत्रण में आ गया है। गजनी शहर काहुल-कंधार के बीच अहम हाईवे के साथ बसा हुआ है। माना जा रहा है कि इस शहर पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगान सुरक्षाबलों पर दबाव और बढ़ेगा। एक हफ्ते से भी कम समय में कम-से-कम 10 प्रांतीय राजधानियों पर तालिबान ने चढ़ाई कर दी है।

Related Articles

Back to top button