Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सपाइयों ने प्रशासन की नाक के नीचे किया पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सांकेतिक लोकार्पण |

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के कार्यकतार्ओं ने प्रधानमंत्री से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का ‘सांकेतिक’ उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान उन्होंने साइकिल यात्रा भी निकाली है।

समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव व सपा विधायक नफीस अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता साइकिल से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पुलिस को चकमा देकर पहुंच गए। एक्सप्रेस-वे पर सपा नेताओं ने साइकिल को खड़ा कर पुष्प वर्षा की और सांकेतिक रूप से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सांकेतिक लोकार्पण कर दिया। लोकार्पण के बाद सपा नेताओं के साथ कार्यकतार्ओं ने कई किलोमीटर तक एक्सप्रेस वे पर साइकिल चलाई।

इस दौरान सपा विधायक नफीस अहमद ने कहा, “पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की आधारशिला और इसको बनाने का काम अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में शुरू किया था और समाजवादी एक्सप्रेस वे पूर्वांचल को एक सौगात दी थी, जिससे पूर्वांचल की तरक्की का रास्ता खुल सके। भाजपा सरकार लगातार अखिलेश यादव के कामों पर अपना मुहर लगाकर अपना नाम कर रही है, इनकी कोई सोच नहीं है। आज उसी तरीके से जो है समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का नाम बदलकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने जा रहे हैं लेकिन हम लोगों ने दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में आज तमाम कार्यकर्ता नेता साथियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर दिया। फूल वर्षा कर दी जिससे यह संदेश जा सके की इस उत्तर प्रदेश का तरक्की का रास्ता कोई बना सकता है, इसको कोई आगे ले जा सकता है, उत्तम प्रदेश कोई बना सकता है, तो उसका नाम अखिलेश यादव है।”

हालांकि सांकेतिक लोकार्पण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले ही सूचना दे दी थी, बावजूद इसके पुलिस महकमा व जिला प्रशासन इसे लेकर संजीदा नहीं रहा। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है।

सुल्तानपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 16 नवंबर यानी आज मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाना है। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी भी कर ली गई हैं। उधर अखिलेश यादव की विजय यात्रा निकालने के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इस बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले ही कार्यकतार्ओं से कह दिया था कि वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का संकेतिक लोकार्पण करेंगे।

सपाइयों का कहना है कि इस समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले ही कर चुके हैं। इसलिए हम इसका सांकेतिक लोकार्पण आज कर रहे हैं।

सपाइयों ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा कराए गए कार्यों को भाजपा अपना कार्य बता रही है। साथ ही उसका नाम भी बदल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का भी नाम बदला गया है। इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नाम समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था, जिसे भाजपा ने बदलकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे कर दिया।

Related Articles

Back to top button