Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
अर्ली बिज़नेसउत्तर प्रदेश

संडीला राइस मिल पर कसा शिकंजा , जिलाधिकारी को भेजी गई संस्तुति व रिपोर्ट ।

हरदोई : संडीला के राइस मिल पर कसा शिकंजा,544.95 क्विंटल चावल की नीलामी 14 सितंबर को कराई गई, जिसकी वसूली बाकी है, इसी लिए प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की ओर से पिछले वर्ष का सीएमआर न देने पर मांगी गई रिपोर्ट पर उप्र राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के जिला प्रबंधक ने बकाया भू-राजस्व की भांति वसूली की संस्तुति की है। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद के बाद राइस मिलर्स को कुटाई के लिए आपूर्ति की जाती है। उप्र राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम जिला प्रबंधक की ओर से जिलाधिकारी को भेजी गई संस्तुति व रिपोर्ट में कहा गया है कि संडीला की अन्नपूर्णा राइस मिल से 35 लाख 66 हजार 968 मूल्य के चावल का सीएमआर प्राप्त किया जाना था, लेकिन राइस मिलर्स ने सीएमआर की आपूर्ति नहीं की। राइस मिलर्स को नोटिस जारी कर वसूली की चेतावनी भी दी गई, पर राइस मिलर्स ने कोई जवाब नहीं दिया।

राइस मिल में उपलब्ध 544.95 क्विंटल चावल को कब्जे में लेकर 14 सितंबर को नीलामी कराई गई। नीलामी में बहराइच के रिसिया की की फर्म श्री नारायण दास राजाराम के पक्ष में अधिकतम 1675 रुपये प्रति क्विंटल की दर बोली आइ। 544.95 क्विंटल चावल का मूल्य नौ लाख 12 हजार 791.25 रुपये प्राप्त कर विभाग में जमा कराया गया है, जबकि 26 लाख 54 हजार 177.23 रुपये वसूली के लिए शेष हैं। जिला प्रबंधक ने जिलाधिकारी से बकाया भू-राजस्व की भांति वसूली कराए जाने की संस्तुति की है। फिलहाल इस मसले को लेकर प्रशासन सख्ती के मूड में है।

Related Articles

Back to top button