Breaking
HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंद
Breaking Newsबिहारराजनीतिराज्य

बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान कल 29 सितंबर को

बिहार: बिहार में पंचायत चुनाव 2021के दूसरे चरण का मतदान बुधवार को होगा। पंच, सरपंच, मुखिया, ग्राम पंचायत इत्यादि पदों के लिए होने वाले चुनाव का शोर हंगामा सोमवार की शाम से कम हो गया अब वोट पड़ने के बाद नतीजे आने पर ही इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा । दूसरे चरण में बुधवार को 9686 बूथों पर मतदान कराया जायेगा. मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा.34 जिलों के 48 प्रखंडों में वोट पड़ेंगे । दूसरे चरण में छह पदों के लिए कुल 76279 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे. नामांकन पत्र दाखिल करनेवालों में 40168 महिला प्रत्याशी और 36111 पुरुष प्रत्याशी शामिल थे. दूसरे चरण का पंचायत आम चुनाव 34 जिलों के 48 प्रखंडों में कराया जा रहा है.

इस चरण में पंच के 10353 पदों, सरपंच के 699 पदों, मुखिया के 699 पदों, ग्राम पंचायत सदस्य के 10353 पदों, पंचायत समिति सदस्य के 948 पदों और जिला पर्षद सदस्य के 109 पदों के लिए मतदान कराया जायेगा. इस चरण में जिला पर्षद सदस्य पद के लिए 1204 प्रत्याशियों, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 6279 प्रत्याशियों, मुखिया पद के लिए 6277 प्रत्याशियों, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 41405 प्रत्याशियों और ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 17042 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. दूसरे चरण में जहां पर मतदान कराया जायेगा, उनमें पटना जिले के पालीगंज प्रखंड, बक्सर जिले का राजपुर प्रखंड, रोहतास जिले का रोहतास व नौहट्टा प्रखंड, नालंदा जिले का थरथरी व गिरियक प्रखंड, कैमूर जिले का दुर्गावती प्रखंड, भोजपुर जिले का पीरो प्रखंड, गया जिले का टिकारी व गुरारू प्रखंड, नवादा जिले का कौआकोल प्रखंड, औरंगाबाद जिले का नवीनगर प्रखंड, जहानाबाद जिले का घोसी प्रखंड, अरवल जिले का अरवल प्रखंड, सारण जिले का मांझी प्रखंड, सीवान जिले का सीवान सदर प्रखंड में वोट डाले जाएंगे।

गोपालगंज जिले का विजयीपुर प्रखंड, वैशाली जिले का हाजीपुर प्रखंड, मुजफ्फरपुर जिले का मड़वन व सरैया प्रखंड, पूर्वी चंपारण जिले का मधुबन, फेहारा व तेतरिया प्रखंड, पश्चिमी चंपारण जिले का चनपटिया प्रखंड, सीतामढ़ी जिले का चोरौत व नानपुर प्रखंड, दरभंगा जिले का बेनीपुर व अलीनगर प्रखंड, मधुबनी जिले के पंडौल व रहिका प्रखंड, समस्तीपुर जिले का ताजपुर, पूसा व समस्तीपुर प्रखंड, सुपौल जिले का प्रतापगंज प्रखंड, सहरसा जिले का कहरा प्रखंड, मधेपुरा जिले का मधेपुरा प्रखंड, पूर्णिया जिले का बनमनखी प्रखंड में मतदान होगा. कटिहार जिले का कुरसेला, कटिहार, हसनगंज व डंडखोरा प्रखंड, अररिया जिले का भरगामा प्रखंड, बेगूसराय जिले का भगवानपुर प्रखंड, खगड़िया जिले का जिला प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 17 व 18, मुंगेर जिले का टेटियाबंबर प्रखंड, जमुई जिले का अलीगंज प्रखंड, भागलपुर जिले का जगदीशपुर प्रखंड और बांका जिले के बांका प्रखंड में मतदान होगा ।

Related Articles

Back to top button