Breaking
21 वी सदी डाटा की सदी है- राहुल गाँधीचौथे वनडे में न्यूजीलैंड 244 रन से हारा भारत, मैट हेनरी ने छह विकेट लिएढिंढोरा सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, भुवन बाम का ‘बीयर बाइसेप्स’ पर मजेदार तंजपात्र वयस्क नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका संवैधानिक अधिकार है- योगीअंडर 19 एशिया कप इंडिया बनाम पाकिस्तान जारीमध्य प्रदेश में 4.5 तीव्रता भूकंप के झटकेछठ पूजा के उत्सव पर दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलेगीKashmir में Pakistan की तिहरी साजिश! दो SPO की हत्या, CRPF Team पर हमला, पाकिस्तानी Drone बरामद, अब मिलेगा करारा जवाबयूपी SIR पर सीएम योगी के दावों पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, ‘चुनाव आयोग बताए’चंद्रशेखर आजाद ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का न्योता, बोले- ‘अहंकार में डूबे हैं लोग’
राष्ट्रीय

अब रणवीर सिंह बनेंगे सबसे खतरनाक विलेन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली। कोविद 19 के कारण कई फिल्मों की शूटिंग बीच में ही अटक गई तो कईयों की रिलीज डेट को टालना पढ़ गया. लेकिन कोविद 19 महामारी के बीच कई निर्माता  सबके बावजूद फिल्म मेकर्स एक सकारात्मक नजरिया रखते हुए अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. खबर आई है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बार फिर पर्दे पर निगेटिव किरदार निभाते दिखाई देंगे.

आजकल कई पौराणिक ग्रंथों के ऊपर फिल्में बनाने का चलन चला है. प्रभास और दीपिका पादुकोण की ‘आदिपुरुष’, दीपिका पादुकोण की ‘द्रौपदी’ के अलावा ‘सीता’ (Seeta) नाम की एक फिल्म भी खासी चर्चा में है. इस फिल्म के लेखक बाहुबली लेखक और एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद हैं. फिल्म को लेकर कई सारी खबरें आई हैं. अब फिल्म की कास्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है.

फिल्म मां सीता पर बनेगी और इसमें मां सीता के एंगल से चीजें दिखाई जाएंगी. रणवीर सिंह ने फिल्म पद्मावत में अपने खिलजी के किरदार से लोगों को दीवाना बना दिया था. अगर इस फिल्म में रणवीर रावण बनते हैं तो आप अंदाजा लगा लीजिए कि रणवीर किस लेवल की एक्टिंग करेंगे.

बात करें फिल्म की तो इसमें सीता के रोल के लिए करीना कपूर (Kareena Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के नाम की चर्चा है. माना जा रहा है कि मेकर्स का प्लान करीना कपूर (Kareena Kapoor) को साइन करने का है. अगर ऐसा होता है तो ये पहली बार होगा कि रणवीर सिंह और करीना कपूर एक साथ काम करेंगे.

Related Articles

Back to top button