Breaking
Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त में
उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार तय समय से पहले ही कानपुर की जनता को मेट्रो की कराएगी सवारी |

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी कानपुर में मेट्रो ट्रायल रन को हरी झंडी दिखा सकते हैं.सूत्रों के मुताबिक बुद्धवार को सीएम योगी कानपुर दौरे पर आएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ यहां पर मेट्रो ट्रायल रन को शुरू करेंगे. बताया जा रहा है कि ट्रायल के बाद जल्द ही परिचालन करेंगे. कानपुर में नवंबर के अंत तक मेट्रो सेवा शुरू हो सकती है.

फर्स्ट फेज में दो मेट्रो का परिचालन- कानपुर में फर्स्ट फेज में दो मेट्रो ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इसको लेकर मेट्रो का डिब्बा कानपुर आ भी चुका है. वहीं पटरी पर शुरुआती फेज में डिब्बा जोड़कर मेट्रो का परिचालन किया गया था. कानपुर में दो रूटों पर मेट्रो चलाने का प्रस्ताव है.

इधर, यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन के एमडी कुमार केशव का कहना है तय समय से पहले ही जनता को मेट्रो की सवारी कराएंगे, हमारे अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात मेहनत करके जनता को मेट्रो की सवारी समय सीमा से पहले करवाने का प्रयास कर रहे हैं.

कानपुर मेट्रो का फर्स्ट रूट आईआईटी कानपुर से लेकर मोतीझील होते हुए नौबस्ता है. वहीं दूसरा रूट सीएसए यूनिवर्सिटी से लेकर बर्रा तक है. रावतपुर रेलवे स्टेशन के पास दोनों रूट के यात्री इंटरचेंज कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button