Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking Newsराजनीति

केंद्र की नीतियों के विरोध में झारखण्ड कांग्रेस उत्तरी मैदान में, कल धरना प्रदर्शन का आयोजन

रांची: आज कांग्रेस स्टेट हेड क्वार्टर में केंद्र सरकार के सभी विरोधी दलों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी दलों के नेता शामिल होंगे और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे. झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) 21 सितंबर को केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ राज्यव्यापी धरना देगी। प्रदेश कांग्रेस के नेता कुमार राजा ने बताया कि 20 सितंबर को बैठक बुलाई गई है. जिसमें देश में वर्तमान में व्याप्त अराजक स्थिति के माहौल को लेकर चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकारी संस्थानों का निजीकरण हो रहा है और कृषि के काले कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलनरत हैं. सैकड़ों दिन बीतने जाने के बाद भी किसानों के हित में केंद्र सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है. कोरोना संक्रमण काल में लोगों की जानें भी गई है. इन तमाम मामलों से देश की जनता परेशान है. केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट है और आंदोलन करने के मूड में है.

सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों की हुई थी बैठक

कुमार राजा ने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में देश के सारे विपक्षी दलों की बैठक हुई थी. इसी कड़ी में झारखंड में भी विपक्षी दलों की बैठक रखी गई है. जिसमें जेएमएम, राजद और वाम दल के साथ अन्य विपक्षी दल शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को राजभवन के सामने राज्यव्यापी धरना दिया जाएगा. जिसमें केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ विरोध किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button