Breaking
पीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?
Breaking Newsस्पोर्ट्स

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी होगा ये जबरदस्त बल्लेबाज।

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 के मेगा आक्शन की तारीखों के ऐलान से पहले सभी फ्रेंचाइजी अगले सीजन की तैयारियों में जुट गई क्योंकि अबकी बार उन्हें 2 नई टीमों का सामना करना पड़ेगा.भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने एक बल्लेबाज का नाम बताया है, जो 20 करोड़ से ज्यादा में बिक सकता है.

आईपीएल 2022 के लिए नए सिरे से खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी, हालांकि कुछ क्रिकेटर्स पहले से ही रिटेन किए जाएंगे. अहमदाबाद और लखनऊ के तौर पर टूर्नामेंट से नई टीमें जुड़ चुकी हैं. इन दोनों फ्रेंचाइजियों को कुछ प्लेयर्स पहले से ही खरीदने की छूट मिल सकती है
भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘अगर केएल राहुल मेगा ऑक्शन में जाते हैं और अगर ड्रॉफ्ट सिस्टम में किसी खिलाड़ी की सेलरी फिक्स नहीं होती है, तो केएल राहुल आसानी से मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे. 20 करोड़ प्लस
भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल बहुत ही धाकड़ बल्लेबाज हैं. जब राहुल अपनी लय में हो तो किसी भी गेंदबाज की बखिया उधेड़ सकते हैं वो तूफानी बैटिंग करते हैं. राहुल शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उसके बाद वो एकदम से बॉलर्स पर अटैक कर देते हैं. उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से ही सभी गेंदबाज उनसे खौफ में रहते हैं. राहुल कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं, इसलिए आईपीएल मेगा ऑक्शन में दो नई फ्रेंचाइची लखनऊ और अहमदाबाद उनको अपने खेमे में शामिल कर सकती हैं.
आईपीएल (IPL) 2021 में केएल राहुल के बल्ले ने जमकर आग उगली थी. उन्होंने 13 मैचों में 626 रन बनाए हैं, जिसमें 6 हॉफ सेंचुरी शामिल हैं. आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने खतरनाक अंदाज में बैटिंग करते हुए अपनी टीम को कई मैच जिताए हैं. राहुल ने आईपीएल में कुल 94 मैच खेले हैं, जिसमें 3273 रन बनाए हैं. रिपोर्ट्स की माने तो केएल राहुल को पंजाब किंग्स अगले साल ड्रॉप कर सकता है.

Related Articles

Back to top button