Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड “2022” 9वी से 12वी तक परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि केवल आज ।

प्रयागराज। जिन बच्चों को यूपी बोर्ड की 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए फॉर्म भरने हैं , ये उनके लिए अंतिम तारीख हैं आज के बाद फार्म भरने की तिथि समाप्त हो जाएगी, फार्म भरने की अंतिम तिथि में केवल आज दिन भर तक का समय बचा है। बोर्ड ने 10वीं-12वीं के परीक्षा फॉर्म और कक्षा 9 व 11 के अग्रिम पंजीकरण की आखिरी तारीख 22 अक्तूबर को आठ नवंबर तक बढ़ा
दी थी।
इससे पहले अंतिम तिथि 19 अक्तूबर थी, लेकिन इस तिथि तक मिले ऑनलाइन आवेदन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की संख्या पिछले साले से लगभग पांच लाख कम थी। इसके चलते 8 नवंबर तक तिथि बढ़ाई गई थी। 9 से 14 नवंबर तक छात्र-छात्राओं के विवरण जांचकर उसे अपडेट करने का अवसर प्रधानाचार्यों को मिलेगा। इस दौरान किसी नवीन छात्र का विवरण अपलोड नहीं किया जाएगा। उसके बाद प्रधानाचार्य पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली व कोषपत्र संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को 18 नवंबर तक भेजेंगे। 19 अक्तूबर तक हाईस्कूल के लिए 27.70 लाख छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था जिनमें लगभग 14 हजार प्राइवेट छात्र थे। वहीं कक्षा 9 में 31.14 लाख और 11 में 26.04 लाख बच्चों ने अग्रिम पंजीकरण कराया था।

Related Articles

Back to top button