Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
उत्तराखंड

उत्तराखंड की सीमा पर बनने जा रहा है बस अड्डा, जानिए कहां से कहां तक चलेंगी बसें

रामपुर से नैनीताल मार्ग पर उत्तर प्रदेश का आखरी बड़ा कस्बा बिलासपुर है। यहां की आबादी तीन लाख से अधिक है। यहां से उत्तराखंड की सीमा दो किलोमीटर बाद शुरू हो जाती है। रोडवेज प्रशासन उत्तराखंड की सीमा पर बिलासपुर के पास बस अड्डा बनाने जा रहा है। जिस पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद यहां से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

बिलासपुर से उत्तराखंड, मुरादाबाद, दिल्ली आदि जगहों के लिए काफी संख्या में यात्री मिलते हैं। उसके बाद भी यहां कोई बस अड्डा नहीं है। इससे यात्रियों को बाहर से आने वाली बसों का इंतजार सड़क के किनारे करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से बस अड्डा बनाने व बिलासपुर से दिल्ली आदि के लिए बसें चलाने की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री के आदेश पर रामपुर जिला प्रशासन ने उत्तराखंड की सीमा के पास बस अड्डा बनाने के लिए एक एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि जिला प्रशासन से बस अड्डा के लिए जमीन मिल गई है। यहां 50 लाख रुपये खर्च कर बस अड्डा का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें यात्रियों के बैठने के लिए स्थान, बस खड़ी होने के लिए शेड, यात्रियों की सुविधा के लिए पानी, शौचालय, कैंटीन आदि की सुुविधा उपलब्ध होगी। बस अड्डा बनने में दो साल का समय लग सकता है। बस अड्डा बनाने के बाद बिलासपुर से दिल्ली आदि के लिए बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button