Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

चीन चालबाज़ियों से नही आ रहा, PLA ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में फिर किया निर्माण कार्य।

नई दिल्ली। चीन और भारत नियंत्रण रेखा पर चीन लगातार अपना नेतृत्व मजबूत किये हुए हैं और यही कारण है कि (LAC) पर तनाव के बीच चीन की गतिविधियों ने एक बार फिर भारत की चिंता बढ़ा दी है. खबर है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में निर्माण कार्य किया है।LAC पर चीन लगातार अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है. कहा जा रहा है कि पिछली सर्दियों की तुलना में पड़ोसी देश रहने की व्यवस्था, सड़क संपर्क समेत कई मामलों में बेहतर स्थिति में है.

आपको बता दें कि हाल ही में दोनों देशों के बीच हुई बातचीत में भारत ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में निर्माण पर चिंता जताई थी. चीन एलएसी के पास नए हाईवे और कनेक्टिविटी रोड, नए बेस तैयार कर रहा है, जो भारत की चिंता का प्रमुख कारण हैं। इसके साथ ही चीन ने मिसाइल समेत कई हथियार भी भारी मात्रा में तैनात किए हैं।

सूत्रों का कहना है कि चीन राजमार्गों को चौड़ा कर रहा है और काशगर, गर गुंसा और होतान में अपने मुख्य ठिकानों से दूर नई हवाई पट्टियां बना रहा है, जिसके चलते सीमा पर ये बदलाव भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं. सूत्रों ने बताया कि चीन आंतरिक समेत कई जगहों पर अपनी वायु सेना और सेना के लिए भी तैयारी कर रहा है, ताकि उन्हें अमेरिकी और अन्य उपग्रहों से बचाया जा सके.

सूत्रों ने कहा कि पीएलए द्वारा नियंत्रित तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में रॉकेट और मिसाइल तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही चीन ने इलाके में निगरानी के लिए ड्रोन की संख्या भी बढ़ा दी है।
क्या है भारत की तैयारी
सूत्रों ने बताया कि भारत की तैयारी भी पिछले साल की तुलना में मजबूत है. इसके साथ ही देश ने क्षेत्र की मुश्किलों से निपटने के लिए सभी जरूरी चीजों को तैनात कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान केंद्रित सशस्त्र बलों को ऊंचाई वाले सीमा क्षेत्र में भेजा है, जहां बर्फीले रेगिस्तान में तोपखाने काम कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button