Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
उत्तर प्रदेशराज्य

धूम धाम से मना 7वाँ जनऔषधि दिवस,पूर्व डीजीपी व सांसद बृजलाल रहे मुख्य अतिथि

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। स्वास्तिक एसोसिएट एंड सर्विसेस द्वारा 7 मार्च को सातवें जन औषधि दिवस के उपलक्ष्य में जन औषधि केंद्र रहीम नगर में लोगों को जेनेरिक मेडिसिन के बारे में जागरूक करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद बृजलाल का आगमन हुआ जो कि पूर्व में डीजीपी भी रह चुके हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह योजना सुचारू रूप से चलाई जा रही है जहां पर सभी प्रकार के की दवाईयां न्यूनतम दाम पर मिलती है जो कि बाजार से 80 से 90 प्रतिशत की छूट पर उपलब्ध है जिससे सभी प्रकार के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है खासकर महिला वर्ग के लिए उन्होंने कहा कि यहां पर सेनेटरी नैपकिन मात्र ₹10 में 10 पीस मिलते हैं जो की हमारी माता एवं बहनों के लिए बहुत ही लाभप्रद है और उन्होंने यह भी कहा कि यह जन औषधि केंद्र सेवा के साथ-साथ रोजगार का भी अवसर दे रहा है, ज्ञात हो कि कोरोना समय में जन औषधि केंद्र आम जन मानस के लिए वरदान साबित हुआ है , इस मौके पर बहुत से लाभार्थी भी मौजूद रहें जो यही दवाइयां सस्ते दामों में खरीदते हैं,डॉ जितिन सिंह,अतुल श्रीवास्तव,समाजसेवी अंशुल मिश्रा और आम जनता भी मौके पर मौजूद रही। जन औषधि के संचालक स्वराज, रवि, विनय एवं फार्मासिस्ट आदर्श,अभिषेक एवं अन्य लोगो का कहना है ये दवाइयां बिल्कुल उसी तरह कम करती है जो कि लोग बाजार से महंगे दामों पर खरीदते हैं।

Related Articles

Back to top button