Breaking
फ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासतराहुल गाँधी का आरोप, बीजेपी ने दुकाने बंद करवाईभाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
उत्तर प्रदेश

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के केंद्र मे काम शुरू ,परंतु अधूरे ।

उत्तर प्रदेश :भदोही चौपट व्यवस्था और अर्धपुर्ण तैयारियों के साथ विपणन विभाग धान खरीदे के लिए केंद्र पर हलचल पैदा होती दिखाई दी है। पूर्व संध्या तक न जर्जर केंद्रों की साफ-सफाई हो सकी थी न कर्मचारी आस-पास फटकते दिखाई पड़े।
सिर्फ समर्थन मूल्य और किसानों को लोकलुभावने वाले फ्लैक्स बोर्ड ही नजर आए। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा है कि विभाग शासनादेश का पालन करते हुए खरीदारी तो कराएगा लेकिन किसानों का रुख क्रय केंद्रों की दीपावली पर्व के बाद ही रुझान पकड़ सकेगा। विपणन विभाग के रमईपुर केंद्र की पड़ताल की गई तो केंद्र के पास व्याप्त गंदगी तैयारी की हकीकत रूबरू करा रही थी। महेंद्रनाथ, कामतानाथ, सोहनलाल आदि ने बताया कि विभाग खरीदारी कराने का दावा तो विभाग कर रहा है, लेकिन जर्जर भवन में कर्मचारी बैठना उचित समझेंगे या नहीं। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह से सवाल करने पर बताया कि शनिवार तक सभी केंद्रों का निरीक्षण कर बोरे, तौल यंत्र, सफाई का निर्देश दिया जा चुका है। खरीदारी शुरू होने के एक सप्ताह में व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी।

Related Articles

Back to top button