Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरEarly News Hindi Daily E-Paper 9 February 2026सभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्ती
स्पोर्ट्स

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप का सफ़र लगभग समाप्त होने मे जिम्मेदार कौन ?

दुबई, दुबई में खेले जा रहे टी 20 वर्ड कप मे इस जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है वो काफी निराशा जनक है भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में जगह बनाने से काफी दूर हो गई है।
इन शर्मनाक हार के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि भारत सिर्फ खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन की वजह से ही हारा है। इस हार के पीछे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) भी बराबर जिम्मेदार है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार के पीछे टॉस की अहम भूमिका रही। भारत के खिलाफ इस दौरान दोनों टीमों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और बाद में ओस का फायदा उठाते हुए आराम से लक्ष्य का पीछा कर लिया। पाकिस्तान ने जहां भारत से मिले 152 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाए हासिल किया था, वहीं केन विलियमसन की कप्तानी वाली कीवी टीम ने भारत से मिले लक्ष्य को मात्र दो ,खोकर हासिल कर लिया था।

हम सभी जानते हैं कि यह वर्ल्ड कप यूएई और ओमान में खेला जा रहा है, जहां शाम के वक्त ओस की भूमिका अहम हो जाती है। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतती है, वह बाद में बल्लेबाजी करना पसंद करती है। इसकी वजह से भारत ही नहीं, कई टीमों को नुकसान उठाना पड़ा है। बीसीसीआई और आईसीसी इस बात को अच्छे से जानते थे, लेकिन इसके बावजूद भारत के सभी मैचों को शाम में ही रखा गया है।

इसके अलावा भारत की हार का एक और कारण दुबई स्टेडियम भी है, जहां भारत के पांच मैच में से चार मैच खेले जाने हैं। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता अन्य स्टेडियमों के मुकाबले ज्यादा है। इससे बीसीसीआई, आईसीसी और मेजबान देश यूएई सभी को फायदा मिलना है। यह सब बातें एक टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए काफी हद तक सही हैं, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर भारतीय टीम के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। टीम इंडिया को अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है और अगर भारत यहां गलती से हार गया तो उसका टी-20 वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो जाएगा, जिसका असर आगे पूरे टूर्नामेंट पर पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button