Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मनरेगा के तहत फर्जीवाड़ा, बिना काम हुए किया 1.33 करोड़ रुपये का भुगतान |

गोंडा । वित्तीय वर्ष 2017-18 व 2018-19 में मनरेगा के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।मामला पंडरीकृपाल ब्लाक की ग्राम पंचायतों का है। यहां एक ही गांव में डबल परियोजनाओं पर बिना कार्य ही भुगतान कर दिया गया।संपर्क मार्ग पटाई, पुलिया निर्माण व तालाब सुंदरीकरण की 20 परियोजना पर 1.33 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। जिले के एक ही व्यक्ति ने शासन में मनरेगा के तहत हुई गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने अफसरों से रिपोर्ट तलब की है। संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मंडल राजेंद्र प्रसाद ने बीडीओ पंडरीकृपाल से परियोजनाओं के भुगतान संबंधी पत्रावली तलब की है। उपायुक्त स्वत : रोजगार/ बीडीओ पंडरीकृपाल एनबी सविता ने बताया कि उच्चाधिकारियों को आवश्यक अभिलेख व सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्राम पंचायत बैसियाचैन में मुंडे के घर के पास पुलिया निर्माण, भगड़वा तालाब का सुंदरीकरण। ग्राम पंचायत मुंडेरवाकला में अयोध्या के घर से पिपरी पुल तक मिट्टी पटाई। ग्राम पंचायत टिकरिया में कुट्टी तालाब का सुंदरीकरण। मिश्रौलिया कानूनगो में बेलवा तालाब का सुंदरीकरण, पछुआ तालाब का सुंदरीकरण, बकठोरवा में भउरपुर से बकठोरवा सरहद तक मिट्टी पटाई, मूढ़ाडीहा में दक्षिण पोखरा के पास पुलिया निर्माण, शिवकुमार के घर से खम्हरिया बार्डर तक मिट्टी पटाई, पीडब्ल्यूडी रोड से उरेहा के खेत तक मिटटी पटाई व खड़ंजा निर्माण, खम्हरिया हरिवंश गांव में दासपुरवा से रामबली पुरवा तक मिट्टी पटाई। पंडरीबल्लभ में पेरा तालाब के पास पुलिया निर्माण। ग्राम पंचायत विशुनपुर बैरिया में मलारी बार्डर तक मिट्टी पटाई व खड़ंजा निर्माण।

Related Articles

Back to top button