Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर से केशव मौर्या का नारा,60 प्रतिशत वोट हमारा,40 प्रतिशत वोटों में बटवारा ।

यूपी चुनाव : जौनपुर के टीडी पीजी कॉलेज के मैदान में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को 2017 का परिणाम 2022 में भी दोहराना है।वोट कटवा पार्टी से बचकर रहना है। इस बार भी ऐतिहासिक जीत मिलेगी, क्योंकि साइकिल पंचर हो जाएगी और हाथी के पैर उखड़ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार 60 प्रतिशत वोट हमारा है। 40 प्रतिशत वोटों में बंटवारा है और उसमें भी हमारा है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बूथ जीतकर विधानसभा चुनाव जीत जाएंगे। उन्होंने इसके पहले भारत माता की जय के नारे लगवाकर सभी में जोश भरा।

सभी का स्वागत करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन्हें संगम में डुबकी लगाने मंदिर में शीश झुकाने में शर्मा आती थी, उन्हें डर रहता है था कि कहीं उनका वोट बैंक नाराज न हो जाए। लेकिन, अब पुजारी बन रहे हैं। जनेऊ दिखा रहे हैं। अखिलेश, प्रियंका मैडम और राहुल गांधी और ओवैसी भी बदल रहे हैं।
जनता को गुमराह करने वाले लोग घूम रहे यह भाजपा की विचारधारा व आपके परिश्रम का परिणाम हैं। अब इन्हें इतना मजबूर कर दीजिए कि यह भी भारत माता के जय और जय-जय श्रीराम कहने को विवश हो जाएं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चुनाव आते ही जनता को गुमराह करने वाले लोग घूम रहे हैं।

इनसे सावधान रहने की जरूरत है। साल 2022 की जीत बूथ अध्यक्षों की बदौलत होगी। जनता राष्ट्रवाद के नाम पर वोट करेगी और भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।

Related Articles

Back to top button