Breaking
गृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांग
अंतर्राष्ट्रीय

सीरिया पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, निशाना बनाया हथियार भरे विमान को

नई दिल्ली। इजरायल और सीरिया के बीच तनाव की खबर सामने आ रही है। यह तब हुआ जब इजरायल ने बुधवार की देर रात सीरिया के दो एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक किया है। जानकारी के मुताबिक यह हमला अलेप्पो एयरपोर्ट पर हुआ है। हमले के बाद एयरपोर्ट पर भारी नुकसान की भी खबर है। हालांकि इस पर इजरायल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

दरअसल, अलजजीरा ने बताया कि सीरिया की न्यूज एजेंसी सना ने बुधवार को एक मिलिट्री सोर्स के जरिए रिपोर्ट दी कि पहला हमला अलेप्पो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ, जहां हथियार लेकर पहुंचे ईरान के विमान को निशाना बनाया गया तो वहीं दूसरा हमला दमिश्क एयरपोर्ट के पास हुआ है। दोनों ही जगहों पर इजरायल के तरफ से मिसाइल दागी गईं हैं।

अलेप्पो सीरिया का इकॉनॉमिक हब है। अलेप्पो उत्तरी सीरिया का एक प्रमुख शहर है जो तुर्की के साथ अपनी सीमा के पास है।समाचार एजेंसी ने दावा किया कि दमिश्क और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई शत्रुतापूर्ण मिसाइलें गिराई हैं। सीरिया नियमित रूप से इजरायल की मिसाइलों को रोकने का दावा करता है, हालांकि सैन्य विश्लेषकों को इस तरह के दावों पर संदेह है।

फिलहाल इजरायल द्वारा किए गए हमले में कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हमलों में घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में स्रोतों के हवाले से बताया कि जिन विमानों पर हमला हुआ उनमें हथियार भरे हुए थे। दो महीने पहले भी दमिश्क एयरपोर्ट पर इजरायल ने बमबारी की थी।

Related Articles

Back to top button