Breaking
बेंजामिन नेतन्याहू को IRGC की धमकी, कहा- “पीछा तब तक करेंगे जब तक उन्हें खत्म नहीं कर देते।”पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्य
मनोरंजन

जारी है बॉक्स ऑफिस पर कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ का धमाका, हिंदी में भी हुई रिलीज

मुम्बई। कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara)  को साउथ इंडिया में दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म का कन्नड़ के साथ ही साथ बाकी साउथ इंडियन स्टेट्स में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) और सप्तमी गौड़ा (Sapthami Gowda) स्टारर ‘कांतारा’ को हिंदी पट्टी के दर्शक भी देखना चाह रहे थे और उनकी ये इच्छा आज पूरी हो गई है। फिल्म का हिंदी वर्जन रिलीज हो गया है। ऐसे में ये देखना जरूर दिलचस्प होगा कि ये फिल्म हिंदी में कितना कलेक्शन कर पाएगी।

कांतरा, 30 सितंबर को रिलीज हुई थी और 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है। sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म करीब 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है और फिल्म की खास बात ये है कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा हो रहा है और धीरे धीरे फिल्म की कमाई बढ़ी है।

बता दें कि एक ओर जहां फिल्म का हिंदी वर्जन आज (14 अक्टूबर) रिलीज हुआ है तो इसका तेलुगू वर्जन 15 अक्टूबर को रिलीज होगा। इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार, 2 बजे तक फिल्म के 7 हजार टिकट सिर्फ 2डी वर्जन में बिके हैं। वहीं नाइट शोज के लिए बेशक ऑडियंस बढ़ चुकी है। जानकारी के मुताबिक ‘डॉक्टर जी’ और ‘कोड नेम तिरंगा’ की रिलीज के बाद भी फिल्म को काफी अच्छी संख्या में स्क्रीन्स मिली हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन एक से डेढ़ करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है।

Related Articles

Back to top button