Breaking
भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी
मनोरंजन

Aamir Khan ने हाथ ली इतनी बड़ी फिल्म, Akshaye Khanna ने कही ये बात

नई दिल्ली। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्हें अपने टैलेंट के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिला. अक्षय ने दिल चाहता है जैसी बेहतरीन फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा जरुर मनवाया था लेकिन इसके अलावा उन्हें सोलो हीरो के तौर पर बहुत अच्छे रोल्स करने का मौका नहीं मिला जिसका मलाल शायद उन्हें भी रहा होगा बहरहाल, आज हम आपको अक्षय से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाने जा रहे हैं जो कि उनके एक्टिंग करियर से ही जुड़ा है. दरअसल, तारे जमीं पर (Taare Zameen Par) में पहले अक्षय खन्ना काम करने वाले थे. वो डायरेक्टर अमोल गुप्ते की पहली पसंद थे.

अमोल उन्हें स्क्रिप्ट सुनाना चाहते थे लेकिन सीधे संपर्क न होने की वजह से अमोल को आमिर की मदद लेनी पड़ी जो कि उन्हें पहले से जानते थे. आमिर ने अमोल से कहा कि आप पहले स्क्रिप्ट मुझे सुना दीजिए, मैं अक्षय को सुना दूंगा फिर वो आपसे आकर मिल लेंगे. अमोल ने ऐसा ही किया और स्क्रिप्ट आमिर को सुना दी. स्क्रिप्ट सुनकर आमिर ने तुरंत कह दिया कि ये फिल्म तो मैं करूंगा और इस तरह फिल्म मिलने से पहले ही अक्षय का पत्ता तारे जमीं पर से साफ़ हो गया. इस फिल्म को बाद में आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस में प्रोड्यूस भी किया और ये उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म थी. फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी जो कि एक डिस्लेक्सिक बच्चे की कहानी थी. इसमें दर्शील सफारी ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

आमिर खान फिल्म में एक टीचर की भूमिका में थे. फिल्म देखने के बाद एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने कहा था कि आमिर ने फिल्म में जो काम किया, वो खुद कभी नहीं कर पाते इसलिए अच्छा हुआ ये फिल्म किस्मत से आमिर के पास ही गई. बता दें कि फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में भी तीन अवॉर्ड मिले थे जिनमें  बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वेलफेयर, बेस्ट लिरिक्स (मां के लिए प्रसून जोशी) और बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर (मां के लिए शंकर महादेवन)शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button