Breaking
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेशलोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 4 नवंबर से प्रदेश में पदयात्राफ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

फ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौत

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा से एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आई है। पाम बीच काउंटी के एक रिहायशी इलाके में रविवार को एक निजी बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की जान चली गई। यह दुर्घटना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रसिद्ध रिसॉर्ट और आवास ‘मार-ए-लागो’ (Mar-a-Lago) से महज 9 मील यानी करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर हुई। हादसे के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन में हलचल मच गई। जानकारी के मुताबिक, विमान दोपहर करीब 12:50 बजे पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहेवन इलाके में गिरा और जमीन से टकराते ही आग की लपटों में घिर गया।

रविवार को स्थानीय समय के अनुसार, नौ यात्रियों को लेकर जा रहा ‘लियरजेट 60’ (Learjet 60) दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान सड़क के नजदीक गिरा, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमान आसपास के घरों से टकराने से बच गया। टक्कर के कारण सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया, जिसमें आग की लपटें उठने लगीं।

बताया जा रहा है कि हादसे से पहले विमान करीब 35,000 फीट यानी लगभग 11 किलोमीटर की ऊंचाई पर पूर्व दिशा की ओर उड़ान भर रहा था। इसी दौरान पायलटों ने खराब मौसम, हवा में तेज हलचल (टर्बुलेंस), विमान पर बर्फ जमने (आइसिंग) और बारिश या बर्फबारी की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने विमान को 2,000 फीट यानी करीब 610 मीटर और ऊपर ले जाने की अनुमति मांगी थी।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, यह निजी जेट टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर बहामास जा रहा था। फिलहाल अधिकारियों ने दुर्घटना की वास्तविक वजह और विमान में सवार लोगों की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

अमेरिका के परिवहन सचिव शॉन डफी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में हुआ विमान हादसा एक बेहद दुखद घटना है। साथ ही उन्होंने पुष्टि की कि लियरजेट 60 में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई है।

शॉन डफी ने बताया कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की जांच में सहयोग करने के लिए एक टीम भेज रहा है। यह टीम दुर्घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने का काम करेगी।

वहीं, ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान एक निजी जेट था। हालांकि, उन्होंने विमान में सवार यात्रियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने इस घटना को एक बड़ी त्रासदी बताया।

प्रवक्ता के मुताबिक, विमान का टेल नंबर N722BD था। दूसरी ओर, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, जमीन पर किसी व्यक्ति के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं मिली है। घटनास्थल पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर विमान दुर्घटना थी। ऐसा प्रतीत हुआ जैसे आसमान से कोई मिसाइल नीचे आ गिरी हो, जिसके चलते सड़क के किनारे बड़ा गड्ढा बन गया।

इस हादसे के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें कारों के अंदर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि बहामास जा रहा विमान अचानक आसमान से नीचे गिरता है और सड़क के पास जमीन से टकराने के बाद उसमें जोरदार विस्फोट हो जाता है। दुर्घटनास्थल पर सड़क के टूटे हुए हिस्सों के आसपास आग की लपटें दिखाई दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान आसपास के मकानों से महज कुछ फीट और सड़क से गुजर रही गाड़ियों से कुछ ही इंच की दूर

Related Articles

Back to top button