Breaking
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेशलोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 4 नवंबर से प्रदेश में पदयात्राफ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेश

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार संविधान विरोधी और गैरकानूनी काम कर रही है। भाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सत्ता जाने के डर से भाजपा ने नाइंसाफी और क्रूरता की हदें पार कर दी है। भाजपा लगातार अन्याय कर रही है। भाजपा संविधान और कानून को नहीं मानती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नकारात्मक सोच वाली झूठी और बेईमान पार्टी है। चोरी और बेईमानी से सत्ता में बने रहना चाहती है। भाजपा बिना बेईमानी और चोरी के चुनाव नहीं जीत सकती है। भाजपा की जमीन खिसक चुकी है। भाजपा के नेता झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग, हर कार्य में लूट मची है। जनता त्रस्त है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की शोषणकारी नीतियों से किसान, छात्र-नौजवान, व्यापारी महिलाएं सभी परेशान है। जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है। प्रदेश की जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है। विधान परिषद चुनाव में प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र में भाजपा की डबल हार हुई है। उत्तर प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। जिस दिन चुनाव की घोषणा होगी उसी दिन भाजपा हार जाएगी। जनता भाजपा को उसके किये की सजा देगी। भाजपा का हमेशा-हमेशा के लिए सफाया हो जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। अन्याय के राज का अंत होगा। सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा। किसानों के हित में नीतियां बनायी जाएंगी।

Related Articles

Back to top button