Breaking
बर्थडे पार्टी बोलकर गई MBA स्टूडेंट, सड़ी हालत में मिला नग्न शवईशान किशन की तूफानी पारी के बदौलत भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, 8-1 से आगे हुई टीम इंडियाBNP की दो दशक बाद बनी सरकार, तारिक रहमान समेत 298 सांसदों ने ली शपथबांग्लादेश में तारीख रहमान की शपथमनरेगा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शनहरियाणा के रोहतक में गैंगवारअसम, बंगाल, केरल, तमिलनाडु और PDY, विधानसभा चुनावों में क्या है कांग्रेस की स्तिथि? जानेबांग्लादेश चुनाव- बांग्लादेश में BNP ने जमात-ए-इस्लामी को पछाड़ा,PM मोदी ने बधाई ,भारत के साथ हो सकते हैं दोस्ताना रिश्ते ?बांग्लादेश: चुनाव की पूर्व संध्या पर हिंदू युवक की हाथ-पैर बंधे हत्या, शरीर पर मिले गहरे घावUN की रिपोर्ट में रेड फोर्ट कार ब्लास्ट में आया जैश-ए-मोहम्मद का नाम
राष्ट्रीय

क्या होने वाला है महाराष्ट्र की राजनीति में उलटफेर, PM मोदी से शरद पवार ने की मुलाकात

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के चीफ और राज्य सभा सांसद शरद पवार (Sharad Pawar) ने आज (शनिवार को) नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की. इसके बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में हलचल होने के आसार बढ़ गए हैं. शरद पवार ने पीएम मोदी से करीब 50 मिनट तक चर्चा (Sharad Pawar Met PM Narendra Modi) की.

बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना (Shivsena), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस (Congress) के गठबंधन महाविकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) की सरकार है. हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद से गठबंधन के नेताओं की नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं.

जान लें कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार को करीब दो साल हो चुके हैं. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 104, शिवसेना ने 56, एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 43 सीटें जीती थीं.

हालांकि बीजेपी के नेता कई बार कह चुके हैं कि पार्टी अगला महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी. वह किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019 बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन नतीजे आने के बाद शिवसेना और बीजेपी में मुख्यमंत्री पद को लेकर ठन गई थी. बीजेपी देवेंद्र फडणवीस को जबकि शिवसेना उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती थी.

इसके बाद शिवसेना ने बीजेपी का साथ छोड़कर एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया और महाराष्ट्र में सरकार बना ली.

Related Articles

Back to top button