Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
अंतर्राष्ट्रीय

‘इसे युद्ध अपराध माना जाएगा’- अंटोनिओ गूटेर्रेस

जिनेवा। अफगानिस्तान (Afghanistan) में खून की होली खेल रहे तालिबानी (Taliban) अब संयुक्त राष्ट्र (UN) को भी निशाना बना रहे हैं. शुक्रवार को पश्चिमी अफगान प्रांत हेरात में स्थित यूएन की मुख्य इमारत पर हमला बोला गया. इस हमले की यूएन महासचिव एंतोनियो गुतारेस (Antonio Guterres) ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि विश्व संगठन के कर्मियों तथा परिसरों पर हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निषिद्ध हैं और इन्हें युद्ध अपराध माना जा सकता है. बता दें कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद से तालिबानी बेकाबू हो गए हैं.

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) के अनुसार, हेरात में संयुक्त राष्ट्र के मुख्य परिसर पर शुक्रवार को सरकार विरोधी तत्वों ने हमला बोला था, जिसमें एक गार्ड की मौत हो गई थी. एंतोनियो गुतारेस (Antonio Guterres) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘महासचिव अफगानिस्तान के हेरात में संयुक्त राष्ट्र के परिसर पर हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हमले में अफगान सुरक्षा बल के एक गार्ड की मौत हो गई जबकि अन्य अधिकारियों को चोटें आई हैं’.

गुतारेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों और परिसरों के खिलाफ हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निषिद्ध हैं और इन्हें युद्ध अपराध के समान माना जा सकता है. शोक संतप्त परिवार के प्रति दुख जताते हुए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए गुतारेस ने अफगानिस्तान की सरकार और लोगों को शांति एवं स्थिरता हासिल करने के प्रयासों में सहयोग देने की संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता को दोहराया.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के अफगानिस्तान के विशेष प्रतिनिधि देबोरा लयॉन्स ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ यह हमला निंदनीय है और हम कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हैं. मृतक गार्ड के परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. इस घटना के बाद सभी राजनयिक भवनों को अलर्ट पर रखा गया है.

Related Articles

Back to top button