Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
स्पोर्ट्स

इंग्लिश दर्शको के दुर्व्यवहार का शिकार हो रहे भारतीय क्रिकेटर

लीड्स। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को यहां हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के दौरान दर्शकों ने गेंद से निशाना बनाया जिसपर भारतीय कप्तान विराट कोहली स्क्रीन पर गुस्सा व्यक्त करते हुए देखे गए। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, “मेरे ख्याल से किसी ने सिराज पर गेंद फेंकी, जिससे वह निराश हैं। आप चाहे जो कह सकते हैं लेकिन फील्डरों पर कुछ फेंकना क्रिकेट के लिए सही नहीं है।”

यह पहली बार नहीं है जब इंग्लिश दर्शकों ने भारतीय क्रिकेटरों के साथ दुर्व्यवहार किया है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के पहले सत्र के दौरान लोकेश राहुल पर दर्शक ने बोतल कॉर्क फेंकी थी।

वीडियो में कोहली को राहुल को कॉर्क वापस दर्शकों के बीच फेंकने के लिए कहते हुए देखा गया था। यह देखना होगा कि क्या भारतीय टीम आधिकारिक रूप से इसकी शिकायत दर्ज कराएगी।

Related Articles

Back to top button