Breaking
UP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
राष्ट्रीय

इस बार मनाया जाएगा PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 20 दिन तक, जानिए वजह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Narendra Modi Birthday) को पूरे देश में  ‘सेवा और समर्पण’ अभियान के तौर पर मनाएगी. इस बार ये अभियान पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगा. बीजेपी (BJP) ने अपने सभी राज्यों और जिला टीमों को  ‘सेवा और समर्पण’ अभियान (‘Seva, Samarpan’ Campaign) चलाने का निर्देश दिया है. बीजेपी इस अभियान के जरिये दलितों और वंचितों तक पहुंचना चाहती है. इस दौरान बीजेपी  वंचित तबके के लोगों तक मोदी सरकार की नीतियों को पहुंचाने का काम करेगी.

इस अभियान के लिए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और डी.पुरंदेश्वरी के साथ-साथ राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को शामिल किया है.

साल 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से बीजेपी उनके जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही है और एक सप्ताह के लिए देश भर में कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करती है, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 20 दिन कर दिया गया है क्योंकि मोदी चुनावी राजनीति में दो दशक पूरे कर रहे हैं.17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के औचित्य पर बीजेपी नेताओं का कहना है कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी.

यानी सीएम और पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी को संवैधानिक जिम्मेदारी को निभाते हुए 20 साल पूरे हो जायेंगे. इसलिये जन्मदिन के भव्य आयोजन को 7 अक्टूबर तक चलाने का फैसला बीजेपी नेतृत्व ने लिया है. इस अभियान के जरिये बीजेपी लोगो को सेवा के महत्व और राष्ट्र व समाज के समर्पण भाव को जागृत करेंगे. इसको लेकर बीजेपी पूरे देश में कई कार्यक्रम चलाएगी. सभी प्रदेश और जिला मुख्यालय में पीएम मोदी के व्यक्तित्व और उनके जनकल्याण के कामों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से टीकाकरण अभियान को सुगम बनाने के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण शिविरों का दौरा करने के लिए भी कहा है. सेवा अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर को बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों को खादी तथा स्थानीय उत्पादों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

देशभर से बीजेपी के कार्यकर्ता पांच करोड़ पोस्टकार्ड भी भेजेंगे जिसमें उल्लेख होगा कि वे जन सेवा के लिए खुद को समर्पित कर रहे हैं. पार्टी ने कार्यकर्ताओं से मोदी को मिले उपहारों की नीलामी का प्रचार-प्रसार करने को भी कहा है. इसी तरह भाजपा का किसान मोर्चा भी मोदी के जन्मदिन को देश के हर जिले में ‘किसान जवान सम्मान दिवस’ के रूप में मनाएगा. इस पहल के तहत पार्टी सैनिकों और किसानों के परिवारों को सम्मानित करेगी.

Related Articles

Back to top button