Breaking
फ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासतराहुल गाँधी का आरोप, बीजेपी ने दुकाने बंद करवाईभाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

खालिस्तानी आतंकवादी सक्रिय, दे डाली पीएम मोदी को चैन से ना सोने देने की धमकी

नई दिल्ली: खालिस्तानी शब्द नया नहीं है किसान आंदोलन के वजूद में आते ही यह खालिस्तानी शब्द भी लोगों के जहन पर छा गया है अब बात करते हैं खालिस्तानी आतंकवादी समूह सिख फॉर जस्टिस की (एसएफजे) जिसने प्रधानमंत्री मोदी को धमकी दी है. पीएम मोदी की संभावित अमेरिका यात्रा के पहले ये धमकी दी गई है. बताया जा रहा है कि क्वाड लीडर्स समिट और संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यक्रम मे सम्मिलित होने प्रधानमंत्री जब जाएंगे तो खालिस्तानी आतंकवादी समूह व्हाइट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन करता नजर आ सकता है। ये खालिस्तानी आतंकवादी समूह किसानों के प्रति भारत के रवैये से नाराज है.

यही वजह है कि वो प्रधानमंत्री की इस यात्रा का विरोध करने का प्लान तैयार कर रहा है. एसएफजे के जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नून ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में खलल डालेंगे. उन्हें अमेरिका यात्रा के दौरान चैन से नहीं रहने देंगे (give Modi sleepless nights). सूत्रों की मानें तो एसएफजे कोई बड़ा संगठन नहीं है. इसका कोई आधार नहीं है. इस संगठन के कई व्हाट्सएप ग्रुप हैं जो केवल प्रोपगेंडा फैलाने का काम करते हैं. इस ग्रुप में बहुत संख्या में पाकिस्तानी हैं और ज्यादातर आईएसआई एजेंट हैं.

यहां चर्चा कर दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जायेंगे जहां वह 24 सितंबर को वाशिंगटन में क्वाड समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. क्वाड नेताओं की उपस्थिति में होने वाली इस बैठक में मुक्त तथा समावेशी हिन्द प्रशांत, अफगानिस्तान संकट सहित विश्व की समसामयिक चुनौतियों पर चर्चा किये जाने की संभावना है.

इस यात्रा के संबंध में विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है जिसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र के एक उच्च स्तरीय खंड को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है. वाशिंगटन में मोदी की राष्ट्रपति जो बाइडन और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की अलग द्विपक्षीय वार्ता होने की उम्मीद है. मोदी और बाइडन की द्विपक्षीय बैठक व्हाइट हाउस में 23 सितंबर को होने की उम्मीद है. जनवरी में बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेता डिजिटल माध्यम से कई बार संवाद कर चुके हैं.

गौर करने की बात है कि पिछली बार मोदी ने सितंबर 2019 में अमेरिका की यात्रा की थी. तब उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. मंत्रालय ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री 24 सितंबर को अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे..

Related Articles

Back to top button