Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग की नई पहल निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण के बाद जॉब

लखनऊ, सेवायोजन विभाग की नई पहल अब स्नातक युवक एवं युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए सेवायोजन एवं प्रशिक्षण मुख्यालय के माडल करियर सेंटर की पहल पर हर जिलों में निश्शुल्क कंप्यूटर समेत अन्य तकनीकी ट्रेडों में निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा नौकरी के सुअवसर भी हैं।कोरोना संक्रमण के चलते प्रशिक्षण आनलाइन होगा। प्रशिक्षण देने वाली मल्टीनेशनल कंपनियां आनलाइन तकनीकी प्रशिक्षण के साथ ही आफलाइन नौकरी भी आफर करेंगी।
25-25 अभ्यर्थियों का होगा बैचः माडल करियर सेंटर के प्रशिक्षण प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए एक बैच में मात्र 25 युवा ही रखे जाएंगे।प्रशिक्षण पूरा होने के बाद परीक्षा होगी और परीक्षा के उपरांत नौकरी दी जाएगी। तीन महीने से लेकर छह महीने तक का प्रशिक्षण होगा। सेंटर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि लखनऊ समेत सूबे के सभी जिलों में इसकी शुरुआत की जा रही है। 18 से 25 वर्ष आयु के स्नातक युवा प्रशिक्षण में हिस्सा ले सकते हैं। सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर जानकारी मिल जाएगी। अधिक जानकारी के लिए चारबाग के बासमंडी चौराहा के पास स्थित रोजगार भवन के पहले तल पर स्थित माडल करियर सेंटर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
निजी संस्थाओं पर शिकंजाः नई व्यवस्था के तहत निजी संस्थाओं पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू हो चुकी है। नौकरी देने वाली कंपनी को रखने के साथ ही निकालने की सूचना भी सेवायोजन कार्यालय को देनी होगी। काम के अनुसार वेतनमान की सूचना भी आनलाइन करनी होगी। ऐसे में बेरोजगारों का भविष्य सुरक्षित होगा। बेरोजगार ‘सेवायोजन एप से सीधे पंजीयन के साथ ही नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। सेवायोजन विभाग की वेबसाइट (सेवायोजन.यूपी.एनआइसी.इन) से भी आनलाइन पंजीयन भी कराया जा सकता है। प्रदेश में 68 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं। 20 लाख बेरोजगार हैं ऐसे बेरोगार हैं जिनकी आयु 25 से 40 वर्ष के बीच है।

Related Articles

Back to top button