Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
राष्ट्रीय

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में फैक्ट्री में लगी आग, फायर बिग्रेड की 33 गाड़ियां मौके पर पहुंची

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक फैक्ट्री में आग लग गई. जानकारी के मुताबिक जिस फैक्ट्री में आग लगी वहां पेपर प्लेट बनाने का काम होता था. आग इतनी भीषण थी कि इसके धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था.

जानकारी के मुताबिक अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई.

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी. फिलहाल फायर बिग्रेड की 33 गाड़ियां मौके पर हैं और स्थिति पर काबू पाने के लिए अभियान जारी है. आग इतनी भयानक थी कि आसपास की फैक्ट्रियों में भी दहशत फैल गई है और आसमान में चारो ओर काले धुएं का गुबार छा गया. आग से हुए नुकसान का भी अभी आंकलन नहीं किया जा सका है. पुलिस की टीम

दिल्ली में बीते 24 घंटे में ये तीसरी आग की घटना है. इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को दिन में करीब 3:45 बजे ओखला फेज-2 के हरकेश नगर इलाके में आग लगी थी. आग पर काबू पाने के लिए वहां फायर बिग्रेड की 17 गाड़ियां भेजी गईं. लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था.

इसके अलावा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पीतमपुरा में मधुबन चौक के पास शिव बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम और बगल के सैनिटरी फिटिंग शोरूम में आग लग गई थी. इस आग में भी किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं फायर बिग्रेड की 16 गाड़ियों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि आग के चलते शोरूम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया.

Related Articles

Back to top button