Breaking
सभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारी
राष्ट्रीय

पीएम मोदी हुए G7 समिट में वर्चुअली शामिल, दिया दुनिया को ‘वन अर्थ-वन हेल्थ’ का संदेश

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच ब्रिटेन में जारी 7 देशों के शिखर सम्मेलन (G7 Summit) को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने दुनिया को ‘वन अर्थ-वन हेल्थ’ का संदेश दिया. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल (Angela Merkel) ने खासतौर पर पीएम मोदी के इस मंत्र का उल्लेख किया और इसे लेकर भरपूर समर्थन प्रकट किया.

इस बार के जी-7 शिखर सम्मेलन की थीम बिल्ड बैक बेटर (Build Back Better) है. यानी इस शिख सम्मेलन में कोरोना वायरस, फ्री ट्रेड (Free Trade) और पर्यावरण (Environment) पर विस्तार से चर्चा होने जा रही है. ज्यादा फोकस इसी बात पर रहेगा कि कैसे दुनिया को कोरोना महामारी से मुक्त करना है और फिर एक मजबूत वापसी करनी है. इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार को काफी अहम माना जा रहा है.

2021 के G7 सम्मेलन में भारत के अलावा रिपब्लिक ऑफ कोरिया और दक्षिण अफ्रीका को भी बतौर मेहमान देश के तौर पर आमंत्रित किया गया है. G-7 देशों में अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और इटली शामिल हैं. ये सभी सदस्य देश बारी-बारी से सालाना समिट को होस्ट करते हैं. शिखर सम्मेलन की मेजबानी करते हुए जॉनसन ने कहा था कि यह देखना वाकई बहुत सुखद है कि पिछले साल महामारी के बाद से पहली बार प्रत्यक्ष तौर पर कोई बड़ा आयोजन हो रहा है.

पीएम मोदी से पहले इस सम्मेलन में भारत सरकार के तीन बड़े केंद्रीय मंत्री भी अपने मंत्रालय अनुसार हिस्सा ले चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था.

Related Articles

Back to top button