Breaking
इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारीदेश में बवाल-घूसखोर पंडत OTT फिल्म वेब सीरीज पर लखनऊ में FIRMeghalaya Illegal Mining: NGT के बैन के बावजूद भी खनन क्यों? ब्लास्ट में Assam के 18 मजदूरों की मौतIndia-US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले- 4-5 दिन में साइन होगा समझौता पत्रलोकसभा में बिना प्रधानमंत्री के सम्बोधन के ही प्रस्ताव पास
राष्ट्रीय

उद्धव ठाकरे का PM Modi पर निशाना, कहा- हेलीकॉप्टर में बैठ नहीं लगता हालात का जायजा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में आए चक्रवाती तूफान ताउ-ते (Tauktae) से प्रभावित हुए कोंकण क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने विपक्षी पार्टी बीजेपी (BJP) की आलोचना की. सीएम ठाकरे ने कहा कि वह कम से कम जमीनी तौर पर हालात का जायजा तो ले रहे थे न कि किसी हेलीकॉप्टर में बैठकर हवाई सर्वेक्षण कर रहे थे.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर कटाक्ष लग रही है, जिन्होंने इस हफ्ते चक्रवात ताउ-ते के बाद गुजरात में हवाई सर्वेक्षण किया था.

सीएम ठाकरे ने चक्रवाती तूफान ताउ-ते के बाद जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को कोंकण में रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिले का दौरा किया और अधिकारियों को दो दिन के भीतर फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने निर्देश दिए.

हालांकि महाराष्ट्र में बीजेपी नेताओं ने सीएम ठाकरे के दौरे की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें यह जानकार हैरानी हुई कि सीएम ठाकरे कोंकण के ‘महज तीन घंटे’ के दौरे पर राजनीतिक टिप्पणियां कर रहे थे. वहीं विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने पूछा कि मुख्यमंत्री चक्रवात से हुए नुकसान के बारे में महज तीन घंटे में कैसे जान सकते हैं?

बीजेपी की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘ठीक है कि अगर मेरा दौरा चार घंटों का था. कम से कम मैं जमीन पर जाकर हालात का जायजा ले रहा था न कि फोटो खिंचवाने के लिए किसी हेलीकॉप्टर में था. मैं खुद एक फोटोग्राफर हूं.’

सीएम ठाकरे ने सिंधुदुर्ग के मालवन में कहा, ‘मैं विपक्ष की आलोचना का जवाब देने के लिए यहां नहीं आया हूं.’

 

Related Articles

Back to top button