Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
Breaking Newsअर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

पेट्रोल डीज़ल के बाद अब CNG पर आफत ,45 दिनों में तीसरी बार बढ़ी कीमत |

नई दिल्ली:पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के बीच सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है, जनता एक बार फिर महंगाई की मार से दोचार रही है. दिल्ली में सीएनजी के दामों में 2.28 रुपये की वृद्धि हुई है. वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 2.56 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. आपको बता दें कि पिछले 45 दिनों में तीसरी बार सीएनजी के दाम बढ़े हैं.

इस बढ़े हुए दाम के बाद दिल्ली एनसीआर की जनता की जेब पर असर पड़ा है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने ट्वीट कर सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की जानकारी दी है.CNG अब बढ़ी हुई कीमतों के अनुसार मिलेगी. इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की दर जहां 52.04 रुपये प्रति किलो हो गई है, वहीं नोएडा, ग्रेहर नोएडा और गाजियाबाद में यह 58.58 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी.

दिल्‍ली में इससे पहले सीएनजी की कीमत 49.76 रुपये थी, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 56.02 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही थी. अब इस बढ़ोतरी के बाद, अब आपको सीएनजी के लिए 52.04 रुपये प्रति किलो देने होंगे. आपको बता दें कि 1 अक्टूबर के बाद से इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने तीसरी बार सीएनजी के दाम बढ़ाये हैं. गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने 1 और 13 अक्टूबर को भी दाम बढ़ाये गये थे. पिछले 45 दिनों में दिल्ली में सीएनजी कुल 6.84 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ है. यानी 15 फीसदी से भी ज्यादा कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी जनता को रुलाने लगा है

Related Articles

Back to top button