Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
राज्य

कल करेंगे सीएम योगी अलीगढ़ दौरा, हैबीटेट सेंटर का लोकार्पण और करेंगे रात्रि विश्राम

नई दिल्ली। 15 अक्टूबर यानि कल अलीगढ़ आ रहे हैं। प्रशासन ने हैलीपेड से लेकर अन्य तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। गुरुवार को डीएम ने हैबीटेट सेंटर की बिल्डिंग का निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में दिशा-निर्देश दिए। 13 अक्टूबर को सीएम के आने का संभावित कार्यक्रम जारी किया गया था। हालांकि रात्रि तक सीएम के पूर्वांचल दौरे पर जाने के चलते अलीगढ़ का कार्यक्रम निरस्त हो गया था। अब गुरुवार को प्रशासन द्वारा सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया। डीएम इंद्रविक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने स्टेट यूनिवर्सिटी, हैलीपेड का निरीक्षण किया। इसके बाद हैबीटेट सेंटर की इमारत को भी देखा।

कलक्ट्रेट में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम ने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत विभिन्न प्रकार की तैयारियों का खाका खींचा। उन्होंने धनीपुर हवाई अड्डा, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, पीएसी हैलीपैड, कमिश्नरी एवं सर्किट हाउस एरिया एवं अलीगढ़ हैबीटेट सेंटर के लिये मजिस्ट्रेट नामित करने के लिये एडीएम सिटी को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से संबंधित लाभार्थियों की सूची एवं प्रगति रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस दौरान सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम वित्त अमित कुमार भट्ट, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, मुख्य अभियंता लोनिवि एमएच सिद्दीकी, अधिशासी अभियंता लोनिवि जीपी पुष्कर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी, पीडी डीआरडीए भाल चंद त्रिपाठी, संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button