Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
राष्ट्रीय

कोरोना मामलों का नया रिकॉर्ड, 140 दिन में सबसे ज्यादा मरीज, तीन की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से तेजी से देखने को मिली है। 140 दिन के अंदर संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 1300 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7605 हो गई है। बुधवार को संक्रमण से तीन लोगों ने जान भी गंवा दी। मरने वाले मरीज कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट से थे। देश में संक्रमण के चलते अब तक पांच लाख 30 हजार 816 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक अहम बैठक की। इस दौरान देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक के दौरान कोविड के ताजा हालात और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की।

पीएमओ की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा की स्थिति का आकलन करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक देश में इन्फ्लुएंजा के मामलों में वृद्धि और पिछले दो हफ्तों के दौरान कोविड के मामलों में वृद्धि को देखते हुए बुलायी गई थी।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को नामित आईएनएसएसीओजी जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशालाओं के साथ सकारात्मक नमूनों के संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण को बढ़ाने का निर्देश दिया। इस कदम से नए वेरिएंट, यदि कोई हो की ट्रैकिंग और उस पर समय रहते प्रतिक्रिया देने में मदद करेगी।

पीएम ने रोगियों, स्वास्थ्य पेशेवरों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अस्पताल परिसर में मास्क पहनने सहित कोविड से बचाव के उचित व्यवहार पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जब वरिष्ठ नागरिक और सह-रुग्णता वाले लोग भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाते हैं तो उन्हें मास्क पहनने की सलाह दी जानी चाहिए।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कोविड-19 महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और नियमित आधार पर देश भर में स्थिति की निगरानी करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार की 5 फोल्ड की रणनीति पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखने, सभी गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (एसएआरआई) मामलों की प्रयोगशाला निगरानी और परीक्षण को बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे अस्पताल सभी जरूरतों के लिए तैयार हैं।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों से पता चला कि भारत में 1134 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। मौजूदा वक्त में 7,026 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इस दौरान पांच लोगों की मौत भी हुई। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक मौत की खबर है। इसके अलावा एक कोरोना संक्रमित की जान केरल में गई। देश में दैनिक सकारात्मकता 1.09 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता 0.98 प्रतिशत आंकी गई।

Related Articles

Back to top button