Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
उत्तर प्रदेशराज्य

गृह मंत्री शाह को आज़म खा की पत्नी ने किया लाजवाब , दिया जाम का जवाब |

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आजमगढ़ में एक रैली के दौरान कहा था कि सपा के लिए जाम का मतलब जिन्ना-आजम-मुख्तार है, लेकिन बीजेपी के लिए इसका मतलब जन धन बैंक खाते, आधार कार्ड और सभी के लिए मोबाइल है। उन्होंने लोगों से जाम के दो ब्रांडों में से किसी एक को चुनने के लिए कहा।
समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक और सपा सांसद मोहम्मद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने अपने पति का नाम पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से जोड़े जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

तंजीम फातिमा ने कहा कि मुझे दुख है कि मेरे पति, आजम खान का नाम जिन्ना से जोड़ा गया है, मेरे पति हमेशा एक राष्ट्रवादी रहे हैं और उन्होंने हमेशा जिन्ना की विचारधारा का विरोध किया है। उन्होंने कभी भी किसी भी तरह से पाकिस्तान का समर्थन नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि आजम खां ने जौहर विश्वविद्यालय जैसे शिक्षण संस्थानों की स्थापना की थी।

फातिमा ने आगे कहा कि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव जैसे सपा नेता कभी पाकिस्तान नहीं गए और जिन्ना की समाधि पर पूजा-अर्चना नहीं की। भाजपा को अपने वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी से पूछना चाहिए जिन्होंने पाकिस्तान में जिन्ना की प्रशंसा की और उनके मकबरे पर चादर चढ़ाई थी

Related Articles

Back to top button