Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान को मिला तिनके का सहारा, विश्व बैंक ने 20 करोड़ डॉलर की दी मंजूरी

नई दिल्ली। आर्थिक संकट से गुजर रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान को विश्व बैंक ने बड़ी राहत दी है। विश्व बैंक ने शनिवार को पाकस्तिान में कृषि क्षमता को बढ़ाने और पंजाब प्रांत में कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर के फंडिग की मंजूरी दी। विश्व बैंक ने एक बयान में कहा, ‘पंजाब में कृषि क्षेत्र पाकस्तिान की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा का केंद्र है क्योंकि यह देश के कुल खाद्य उत्पादन का 73 प्रतिशत हस्सिा है।’

बैंक के बयान में कहा गया है कि पंजाब लचीला और समावेशी कृषि परिवर्तन परियोजना” के तहत वत्तिपोषण किया जा रहा है, जो पंजाब सरकार को कृषि क्षेत्र को बदलने के लिए पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं को हासिल करने में मदद करने के लिए नवीन, जलवायु-स्मार्ट प्रौद्योगिकियों को लागू करने में किसानों का समर्थन करेगा।

विश्व बैंक ने बताया कि इस परियोजना से प्रांत के ग्रामीण समुदायों में लगभग 1,90,000 छोटे परिवार के स्वामत्वि वाले खेतों और 14 लाख एकड़ सिंचित भूमि को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के लिए जल संरक्षण और अधिक टिकाऊ, जलवायु-लचीला कृषि प्रथाओं पर छोटे और मध्यम आकार के खेत मालिकों को प्रशक्षिण भी प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button