Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
राष्ट्रीय

प्रशांत किशोर के सुर बदले, राहुल को मोदी की ताकत का अंदाजा नहीं, BJP दशकों तक रहेगी मजबूत

नई दिल्ली। साल 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे हैं, लेकिन इस बीच उनका कहना है कि अगले कई दशक तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दबदबा रहने वाला है और विपक्षी पार्टियों को कई दशकों तक बीजेपी से लड़ना होगा.

दशकों तक बीजेपी के दबदबे की भविष्यवाणी करने के साथ ही प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी निशाना साधा और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मोदी युग (Narendra Modi Era) के अंत का इंतजार करना उनकी गलती है. उन्होंने कहा कि संभवतः वह किसी वहम में हैं कि बीजेपी सिर्फ मोदी लहर तक ही सत्ता मे रहने वाली है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने इस साल पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में टीएमसी (TMC) की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने ऐलान किया था कि वह ममता बनर्जी के साथ काम नहीं कर रहे हैं. हालांकि अब वह पर्दे के पीछे रहकर काम रहे हैं और गोवा में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनावों में टीएमसी की जमीन तलाशने पहुंचे हैं.

हाल ही में खबर आई थी कि प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं और उन्होंने सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से भी मुलाकात की थी. प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने को लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वरिष्ठ नेताओं से राय भी मांगी थी. हालांकि कई दौर की वार्ता के बाद भी बात न बनने पर अब प्रशांत किशोर एक बार फिर से टीएमसी के साथ काम कर रहे हैं.

प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने गोवा के म्यूजियम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘बीजेपी आने वाले कई दशक तक भारतीय राजनीति के केंद्र में बनी रहेगी और इससे फर्क नहीं पड़ता है कि वह हारे या जीते. ठीक वैसे ही जैसे कांग्रेस के 40 साल थे. उसी तरह बीजेपी कहीं नहीं जा रही है.’ उन्होंने कहा, ‘भारत में जब एक बार आप 30 फीसदी वोट पा लेते हैं तो इतनी जल्दी कहीं नहीं जा रहे. आप इस भ्रम में ना रहें कि लोग गुस्सा हो रहे हैं और वे मोदी को उखाड़ फेकेंगे. हो सकता है लोग मोदी को हटा दें, लेकिन बीजेपी फिर भी राजनीति के केंद्र में बनी रहेगी और कई दशक तक आपको बीजेपी का सामने करना पड़ेगा.’

इसके साथ ही प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा और कहा कि वह मोदी की ताकत नहीं समझ रहे हैं. वह सोचते हैं कि कुछ समय की बात है, लोग मोदी को सत्ता से बेदखल न कर देंगे, लेकिन यह नहीं होने वाला है.’ उन्होंने कहा, ‘जब तक आप मोदी की ताकत समझ नहीं लेते और उनकी मजबूती को मान नहीं लेते, तब तक आप उनका सामना नहीं कर पाएंगे. लोग मोदी की ताकतों को समझने में ज्यादा समय नहीं दे रहे और वे ये नहीं समझ रहे हैं कि मोदी इतने पॉप्युलर कैसे हो रहे हैं. उनका सामना करने के लिए इसका पता होना बहुत जरूरी है.’

Related Articles

Back to top button