Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका से आस लगाए बैठे तालिबान को सुपर पॉवर ने दिया करारा झटका ।

तालिबान ने जब से अफगानिस्तान पर कब्जा किया है तब से वो दुनियाभर से कहता फिर रहा है कि वो उसका समर्थन करें इसके साथ ही उसका खास दोस्त पाकिस्तान भी विश्व मंच पर जमकर तालिबान सरकार को समर्थन करने का आलाप राग रहा है।

लेकिन दुनिया के बड़े देशों ने वेट एंड वॉच की नीति अपनाई हुई है। इसलिए अफगानिस्तान में तालिबान की स्थिति बेहद ही बदतर हो गई है, लोग भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। अमेरिका से आस लगाए बैठे तालिबान को सुपर पॉवर ने करारा झटका दिया है।
दरअसल, तालिबान पर अब भी अमेरिका को भरोसा नहीं है और तालिबान के जरिए किसी भी कीमत पर US अफगानिस्तान को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के पक्ष में नहीं है। अमेरिका का कहना है कि, वह इस वक्त जो अफानिस्तान में सत्ता में काबिज लोग हैं उनके जरिए उसे (अफगानिस्तान) को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार नहीं है।
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने आगे कहा, ‘हम अभी तक अफगानस्तिान में वहां वर्तमान नेतृत्व के माध्यम से सीधे धन उपलब्ध कराने की स्थिति में नहीं हैं। तालिबान उस स्थिति में नहीं है जो हम चाहते हैं। जब तक हम वास्तव में सरकार से लेकर हर चीज के लिए पर्याप्त रूप से बेहतर दृष्टिकोण नहीं देखते हैं, जिसके लिए हम उनके साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। हमारा ध्यान अंतरराष्ट्रीय संगठनों और गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से राशि मुहैया कराने पर है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, अमेरिका वास्तव में अफगानिस्तान के लोगों की ऐसी परिस्थिति पैदा किए बिना मदद करने का सबसे अच्छा तरीका मानता है।

Related Articles

Back to top button