Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
अंतर्राष्ट्रीय

US समेत तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने 10 राजदूतों को हटाया, जानें क्या थी की वजह

नई दिल्ली। तुर्की (Turkey) के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन (Recep Tayyip Erdogan) ने शनिवार को कहा कि उन्होंने 10 विदेशी राजदूतों को Persona non grata यानी अस्वीकार्य व्यक्ति घोषित करने का आदेश दिया है. इनमें अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी समेत 10 देशों के राजदूत शामिल हैं. इन राजदूतों ने तुर्की की जेल में बंद एक समाजसेवी को रिहा करने की मांग की थी.

जानकारी के अनुसार अंकारा में अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी समेत दस देशों के राजदूतों ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक बयान जारी कर कारोबारी और समाजसेवी उस्मान कवाला को रिहा करने की अपील की थी. उस्मान को एक अपराध के मामले में दोषी करार दिए बगैर 2017 से जेल में डाल दिया गया. तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने राजदूतों के बयान को दुस्साहसपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने राजदूतों को Persona non grata घोषित कर दिया है.

राष्ट्रपति ने एक रैली में कहा, ‘मैंने अपने विदेश मंत्री को निर्देश दिया और कहा कि इन 10 राजदूतों को  Persona non grata घोषित करने का मुद्दा तत्काल संभालें.’ एर्दोआन ने कहा, ये लोग तुर्की को पहचानेंगे, जानेंगे और समझेंगे. अगर वे तुर्की को नहीं समझेंगे तो उन्हें यहां से जाना पड़ेगा.’

तुर्की ने जिन राजदूतों को बाहर किया है उनमें नीदरलैंड, कनाडा, डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड, नॉर्वे और न्यूजीलैंड के राजनयिक भी शामिल हैं. उन्हें मंगलवार को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया था. बता दें किसी राजनयिक को ‘पर्सोन नॉन ग्रेटा’घोषित करने का मतलब होता है कि उस राजनयिक को मेजबान देश ने अपने यहां रहने से प्रतिबंधित कर दिया है.

Related Articles

Back to top button