Breaking
गृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांग
स्पोर्ट्स

धोनी की स्टाइल में मोहम्मद शमी ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लार्ड्स टेस्ट में धमाकेदार बल्लेबाजी की है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को पांचवें दिन मेजबान टीम के सामने बड़ा स्कोर रखना था। शमी और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने ये काम करके दिखाया। इसमें शमी ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जमाया।

 

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ने लार्ड्स टेस्ट से आखिरी दिन टीम के लिए बहुमूल्य रन जोड़े। आखिरी दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन से आगे खेलना शुरू किया। रिषभ पंत और इशांत शर्मा के रूप में टीम को दो झटके लगे। इसके बाद शमी और बुमराह ने भारत के स्कोर को ना सिर्फ 200 के पार पहुंचाया बल्कि टीम की बढ़त को 250 के उपर पहुंचाया। शमी का शानदार अर्धशतक

 

तेज गेंदबाजी में कमाल करके दिखाने वाले शमी ने लार्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में दमदार अर्धत जमाया। 57 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने हाफ सेंचुरी पूरी की। इसमें से शमी ने पचास रन तक पहुंचने के लिए 10 रन दो लगातार गेंद पर बनाए। मोइन अली पारी का 106 ओवर करने आए जिसकी दूसरी गेंद पर शमी ने चौका लगाया और फिर अगली गेंद पर छक्का जमाते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की।

Related Articles

Back to top button