Breaking
ममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींद
महाराष्ट्रराष्ट्रीय

दिल्ली: पीएम मोदी से मिले उद्धव ठाकरे- मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दिल्ली पहुंच चुके हैं, यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात किये . इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मराठा आरक्षण और चक्रवात राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई . उद्धव के साथ डिप्टी सीएम अजित पवार भी आज पीएम मोदी से मुलाकात की .

प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक में मराठा आरक्षण पर चर्चा हुई . सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों महाराष्ट्र में नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण देने से संबंधित 2018 का आरक्षण कानून खारिज कर दिया था.

इसके अलावा चक्रवात ताउते राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता, जीएसटी रिफंड, ओबीसी आरक्षण जैसे मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री के साथ चर्चा हुई . इस मुलाकात में अशोक चव्हाण भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे जो कि मराठा आरक्षण पर मंत्रिमंडल की उपसमिति के प्रमुख हैं.

इस बीच दिल्ली रवाना होने से पहले मंगलवार सुबह सीएम ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच सोमवार शाम को भी मुलाकात हुई. पिछले एक पखवाड़े में पवार की ठाकरे के साथ तीन बार बैठक हो चुकी है.

Related Articles

Back to top button