Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
राष्ट्रीय

कोरोना के सबसे ज्यादा केस, एक दिन में आए 10 हजार से ज्यादा मामले

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में एकदम से भारी उछाल देखने को मिला है. पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले रजिस्टर किए गए हैं. वहीं, देश में एक्टिव केस (Active Cases) की संख्या 44,998 हो गई है. कोरोना ने भारतवासियों की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि, 5 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज इस दौरान रिकवर भी हुए हैं. इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट (Daily Positivity Rate) बढ़कर 4 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है. वीकली पॉजिटिविटी रेट भी 4 फीसदी से अधिक है. लोगों से फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की जा रही है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस के 10,158 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 44,998 हो गई है. डेली पॉजिटिविटी रेट में भी इजाफा दर्ज किया गया है.

आपको बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में 5,356 कोरोना मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं. भारत में अब तक कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 4,42,10,127 हो गई है. भारत में रिकवरी रेट अभी 98.71 फीसदी है. वहीं, एक्टिव केस की संख्या कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है.

गौरतलब है कि देश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.42 फीसदी हो गया है. वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है और यह 4.02 हो गया है. बीते 24 घंटे में 2 लाख 29 हजार 958 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 10 हजार 158 लोग पॉजिटिव पाए गए.

Related Articles

Back to top button