Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
मनोरंजन

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13′ के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का अचानक निधन हो गया है. 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ ने दुनिया को अलविदा कहा है. टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हुआ है. सिद्धार्थ शुक्ला की बहुत फैन फॉलोइंग थी. इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे. उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था.

सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस और परिवार वालों के लिए ये बहुत बड़ा झटका है. सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) बिल्कुल स्वस्थ थे, ऐसे में अचानक हुए उनके निधन ने परिवार और उनके चाहने वालों को तोड़ दिया है. सिद्धर्थ शुक्ला का अस्पताल पहुंचने से पहले ही निधन हो गया था. सिद्धार्थ शुक्ला को कुपर अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत की पुष्टि हुई. जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत में मॉडलिंग की. साल 2004 में उन्होंने अपना डेब्यू किया था. साल 2008 में वह ‘बाबुल का आंगन छूटे न’ नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे. बालिका वधु में शिव के किरदार से उन्हें असल पहचान मिली. इस शो से पॉपुलर हुए सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने कई रियालिटी शोज में भी भाग लिया था. वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखलाजा’ जैसे शो के भी सिद्धार्थ विनर रहे.

हाल में ही में ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3’ नाम की वेब सीरीज में सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) नजर आए थे. लोगों ने सीरीज को बहुत पसंद किया था. आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला को ‘डांस दीवाने’ में शहनाज गिल के साथ देखा गया था. सिद्धार्थ के अचानक निधन से लोगों को बड़ा झटका लगा है.

सिद्धार्थ (Sidharth Shukla), करण जोहर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी सेकेंड लीड थे. सिद्धार्थ बीते दिनों बिग बॉस OTT में भी नजर आए.

Related Articles

Back to top button