Breaking
Women’s Reservation पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- 16 April से संसद इतिहास रचने को तैयारआईपीएल में Mumbai Indians की तीसरी हार के बाद Hardik Pandya, बोले- अब कई चीजों पर दोबारा सोचना होगापश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर्स के नाम हटे, Prashant Bhushan ने इसे अधिकारों पर हमला कहाEarly News Hindi Daily E-Paper 13 April 2026आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में आज होगा अंतिम संस्कारUttar प्रदेश में Voter List से दो करोड़ नाम हटाये गये, CM योगी की टेंशन बढ़ी तो Akhilesh खुश?ईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू, मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीद?बंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकर
अर्ली बिज़नेस

पोस्ट ऑफिस से कमाए डबल रकम, जाने इसे कमाने का तरीका

Delhi: पोस्ट ऑफिस में निवेश सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. अगर आप भी निवेश कि प्लानिंग कर रहे हैं और चाहते हैं कि आपका पैसा सेक्योर और सुरक्षित रहे तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस बेस्ट है.Post Office की योजनाओं की सबसे खास बात होती है कि यहां आपका पैसा डूबेगा नहीं. और साथ ही सरकार ने सितंबर तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. ऐसे में आपका मुनाफा कई गुना बढ़ जाएगा. आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की सभी बचत योजनाओं के बारे में, जिसमें अगर आप पैसा लगाते हैं तो जल्दी ही आपका पैसा डबल हो जाएगा.

 

1. Post Office टाइम डिपॉजिट

 

पोस्ट ऑफिस की 1 साल से लेकर 3 साल तक की टाइम डिपॉजिट (TD) पर 5.5 परसेंट का ब्याज मिल रहा है. अगर आप इसमें निवेश करते हैं तो आपका पैसा करीब 13 साल में डबल हो जाएगा. इसी तरह 5 साल के टाइम डिपॉजिट पर आपको 6.7 परसेंट का ब्याज मिल रहा है. इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो आपका पैसा करीब 10.75 साल में डबल होगा.Post Office सेविंग बैंक अकाउंट

 

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में अगर आप अपना पैसा रखते हैं तो आपको पैसा डबल होने में लंबा इंतजार करने पड़ सकता है. क्योंकि इसमें 4.0 परसेंट सालाना ही ब्याज मिलता है, यानी आपका पैसा 18 साल में डबल होगा.

 

3. Post Office रिकरिंग डिपॉजिट

 

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर आपको अभी 5.8 परसेंट ब्याज दिया जा रहा है, ऐसे में इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 12.41 साल में डबल होगा.

 

4. Post Office मंथली इनकम स्कीम

 

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) पर इस वक्त 6.6 परसेंट का ब्याज मिल रहा है, इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 10.91 साल में डबल होगा.

 

5. Post Office सीनियर सिटिजंस सेविंग्स स्कीम

 

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) इस वक्त 7.4 परसेंट का ब्याज दिया जा रहा है. आपका पैसा इस स्कीम में करीब 9.73 साल में डबल होगा.

Related Articles

Back to top button