Breaking
इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारीदेश में बवाल-घूसखोर पंडत OTT फिल्म वेब सीरीज पर लखनऊ में FIRMeghalaya Illegal Mining: NGT के बैन के बावजूद भी खनन क्यों? ब्लास्ट में Assam के 18 मजदूरों की मौतIndia-US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले- 4-5 दिन में साइन होगा समझौता पत्रलोकसभा में बिना प्रधानमंत्री के सम्बोधन के ही प्रस्ताव पास
Breaking Newsराजनीतिराज्य

शपथ ग्रहण के बाद कार्यालय मे नये मुख्यमंत्री का पहला दिन, रंधावा व ओपी सोनी ने डिप्‍टी सीएम की शपथ ले कर मारी बाज़ी

चंडीगढ़: पंजाब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे स्वीकार करने के बाद कांग्रेस ने नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है और दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को नए सीएम घोषित किया गया है, वैसे तो और भी कई लोगों के नाम मुख्यमंत्री पद के लिए नजर में थे परंतु कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर एक तीर से दो शिकार करने की कोशिश की है।
कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता चरणजीत सिंह चन्‍नी ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजाेत सिंह सिद्धू व अन्‍य कांग्रेस नेता मौजूद थे। इससे पहले पंजाब राजभवन में मुख्‍यमंत्री पद का शपथ ग्रहण ले ली। राज्‍यपाल ने उनको शपथ दिलाई। उनके साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी शपथ ली। दोनों उपमुख्‍यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी नहीं पहुंच सके। वह सीएम और दोनों सीएम के शपथ ग्रहण करने केेे बाद पहुंचे।
चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री हैं और ट्विटर पर कांग्रेस नेताओं ने दलित मुख्यमंत्री बनाने के फैसले की जमकर तारीफ की. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने फैसले को ऐतिहासिक कहा, जबकि रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उम्मीद की नई किरण बताया. रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस ने रचा नया इतिहास. एक दलित साथी, सरदार चरनजीत चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बना हर गरीब साथी और कार्यकर्ता को गौरवान्वित और ताकतवर किया. तारीख गवाह है कि आज का यह निर्णय पंजाब और देश के हर वंचित और शोषित साथी के लिए उम्मीद की नई किरण बनेगा और नए दरवाजे खोलेगा.’
वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा, ‘ऐतिहासिक!! पंजाब के पहले दलित सीएम-पदनाम. इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा. संविधान और कांग्रेस की भावना को नमन!! बधाई हो चरणजीत चन्नी भाई

Related Articles

Back to top button