Breaking
आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कारईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू, मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीद?Early News Hindi Daily E-Paper 11 April 2026बंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार
राष्ट्रीय

Jammu-Kashmir- कुलगाम एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, मिली कामयाबी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम (Kulgam) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कल (गुरुवार) रात से शुरू हुआ मुठभेड़ अब खत्म हो गया है. कुलगाम जिले के काजीगुंड में जम्मू-श्रीनगर हाईवे के पास एनकाउंटर (Kulgam Encounter) में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है.

कुलगाम में गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के काफिले पर गोलीबारी के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी और दो आम नागरिक घायल हो गए. घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजय कुमार ने बताया कि एक आतंकी मारा गया है और ऑपरेशन खत्म हो गया है. जम्मू-श्रीनगर हाईवे को भी जल्द ही खोल दिया जाएगा.

बीएसएफ के काफिले पर कुलगाम (Kulgam) में जिस समय हमला हुआ, उस वक्त वह जम्मू से श्रीनगर जा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने कुलगाम जिले में काजीगुंड क्षेत्र के मालपोरा में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएसएफ के काफिले पर गोलीबारी की.

आतंकियों के हमले के बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की, लेकिन इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले और जवानों ने पीछा किया तो आतंकी एक दुकान के गोदाम में घुस गए. इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन वे तैयार नहीं हुए और उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग जारी रखी. इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया.

Related Articles

Back to top button