Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 1 June 2026आईपीएल फाइनल में लगातार दूसरी बार जीती RCB, विराट ने बनाये नाबाद 75 रन‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ता
मनोरंजन

स्पोर्ट्स ब्रा में ही वैक्सीन लगवाने पहुंची मलाइका अरोरा फिर क्या हुआ ?

अर्ली बॉलीवुड : बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस को लेकर  काफी जागरूक हैं . मलाइका सोशल मीडिया पर भी  खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. मलाइका ने आज कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा लिया है. इसकी जानकारी भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करके की है. मलाइका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं. साथ ही उन्हें ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ रहा है.

देखें मलाइका का लुक

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जब वैक्सीन लगवाने पहुंची तो उन्होंने ग्रे कलर की सपोर्ट्स ब्रा पहनी थी. साथ ही उन्होंने ट्रैक पैंट पहना था. इसके साथ ही उन्होंने शोल्डर पर ट्रैक जैकेट ले रखी थी. फैंस को ऐसे मलाइका का वैक्सीन लगवाने जाना रास नहीं आया है और लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई है.

 

मलाइका ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स को कहा- धन्यवाद

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं कि हम इसमें साथ हैं. मैं सिर्फ खुद सेफ नहीं होने वाली, बल्कि आपको भी सुरक्षित रख रही हूं. वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए. मेरे पास फ्रंटलाइन वॉरियर्स का धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं हैं, जो लगातार घर से बाहर निकलकर काम कर रहे हैं. आप सभी का इस अच्छे काम के लिए धन्यवाद.’

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का वीडियो विरल भयानी ने भी पोस्ट किया है, जिसमें वो वैक्सीनेशन सेंटर से बाहर निकल रही हैं. इस पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं. एक ने लिखा, ‘वैक्सीन लगवाने गई थी या जिम.’ एक ने लिखा, ‘अंदर शायद फोटोशूट है.’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘ऐसी जैकेट पहनने का क्या ही फायदा.’ एक शख्स ने तो हद ही कर दी और लिखा, ‘अंग प्रदर्शन करने गई थीं.’

 

Related Articles

Back to top button