Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
एजुकेशन

एसआरएमयू में एलएंडटी एडुटेक एआई लैब का हुआ उद्घाटन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। एआई टूल्स, सर्टिफिकेशन प्रोग्राम्स और रियल-टाइम प्रोजेक्ट्स के माध्यम से स्किल्डवर्कफोर्स बनाने के उद्देश्य से श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालयमें मंगलवार को एलएंडटी एडुटेक एआई लैब– ए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भव्य उद्घाटन किया गया। यह लैब आर्टिफिशियलइंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिएएक अत्याधुनिक केंद्र के रूप में स्थापित की गई है, जो छात्रों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों केलिए तैयार करेगी। प्रो-चांसलर इंजीनियर पूजा अग्रवाल, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सलाहकार सुश्री आरुषी अग्रवाल, वाइस चांसलर कर्नल (डॉ.) विजय कुमार तिवारी, रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ. नीरजा जिंदल, आई.एन.एस.एच. के डायरेक्टर प्रोफ़ेसर बी. एम.दीक्षित एवं एलएंडटी एडुटेक की हेडफेबिन एफएम समेत सभी संस्थानों के डीन, डायरेक्टर और हेडकी उपस्थिति में विश्वविद्यालयके बी-6 भवन मेंआयोजित उद्घाटन समारोह में चांसलर इंजीनियर पंकज अग्रवाल ने अपना शुभकामना सन्देश भेजा और कहा कि यह एआई लैब हमारे विद्यार्थियों के लिएएक क्रांतिकारी कदम है। एलएंडटी एडुटेक जैसी प्रतिष्ठित संस्था के साथ साझेदारी सेहम न केवल तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश को एआई हब बनाने की दिशामें योगदान दे रहे हैं। यह केंद्र नवाचार की ज्योति जलाएगा और हमारे युवाओं कोवैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर इंजीनियर पूजा अग्रवाल ने विचारव्यक्त करते हुए कहा कि  विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र मेंआगे बढ़ाने के लिए यह लैब प्रेरणा का एक स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियोंको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दक्ष बनाने के लिए हम संकल्पित हैं, हमारी यूनिवर्सिटी इस दिशा में निरंतर प्रयासरतहै और यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हमारे संकल्प का प्रतीक है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर कर्नल (डॉ.) विजय कुमार तिवारी ने एलएंडटी एडुटेक एआई लैब के उद्घाटन पर सभी को बधाई दी और कहा कि यह उद्घाटन श्री रामस्वरूप मेमोरियलयूनिवर्सिटी की तकनीकी शिक्षा में अग्रणी भूमिका को रेखांकित करता है, इसकेसाथ ही यह क्षेत्रीय विकास मेंमहत्वपूर्ण योगदान देने की दिशा में एक मजबूत कदम है। आगे उन्होंने कहा कि एलएंडटी एडुटेक के साथ यह सहयोग हमारेशैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा। यह लैब छात्रों को प्रैक्टिकलट्रेनिंग, इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स और रिसर्च अवसरप्रदान करेगी, जिससे वे नौकरी सृजन करने वाले बनें।  एलएंडटी एडुटेक की हेड सुश्री फेबिनएफएम ने लैब के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केंद्र छात्रों को एआईटूल्स, सर्टिफिकेशन प्रोग्राम्स और रियल-टाइम प्रोजेक्ट्स के माध्यम से स्किल्डवर्कफोर्स बनाने में सहयोग करेगा। शैक्षणिक सलाहकार सुश्री आरुषी अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युवा डिजिटल युग का नेतृत्व कर रहा है। यह एआई लैब उन्हें कोडिंग, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों मेंविशेषज्ञता प्रदान करेगी। इस मौके रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ. नीरजा जिंदल ने कहा कि यह लैब यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक मानकोंको नई ऊंचाई देगी। एलएंडटी एडुटेक की विशेषज्ञता से हमारे पाठ्यक्रमों मेंइंडस्ट्री-रिलेवेंट कंटेंट शामिल होगा, जो प्लेसमेंट और स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावादेगा। फैकल्टी ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग केडीन डॉ. आर.के. पोरवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहाकि  एआई और मैकेनिकल इंजीनियरिंग का संयोजनभविष्य की स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग को जन्म देगा। यह लैब हमारे इंजीनियरिंगछात्रों को ऑटोमेशन, आईओटी और एआई-इंटीग्रेटेड डिजाइन में प्रशिक्षित करेगी, जिससे वे इंडस्ट्री 4.0 के लिए तैयार होंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से आई.ओ.टी. केडायरेक्टर प्रोफ़ेसर (डॉक्टर) अपूर्व आनंद, एफ.ओ.सी.ई. के डीन प्रोफ़ेसर (डॉक्टर) अभिषेक सक्सेना, डी.सी.एस.आई.एस. के  हेड प्रोफ़ेसर (डॉक्टर) बिनीत गुप्ता, एफ.ओ.एम.एस.एस. के डीन प्रोफ़ेसर (डॉक्टर) वी. एन. पाठक, डी.सी.एस.ई. के हेड डॉक्टर शोभित सिन्हा समेतएलएंडटीप्रोग्राम से जुड़ें सैकड़ो विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button