Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
राज्य

शिवपाल यादव- मेरे फैसले का उचित समय आने वाला है

इटावा। हमेशा बीजेपी पर हमलावर रहने वाले शिवपाल आज कुछ बदले-बदले से नजर आए. आज विधान परिषद चुनाव का वोट डालने के बाद शिवपाल ने मीडिया से बात की. प्रसपा अध्यक्ष ने जल्दी ही अच्छा समय आने की बात कही. यूपी में आज स्थानीय निकाय की 27 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी है. वैसे कुल 36 सीटों पर वोटिंग होनी थी, हालांकि 9 सीटें BJP पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है. ऐसे में अब 27 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. इसी क्रम में इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने अपने बेटे आदित्य यादव के साथ वोट डाला.

मीडिया के इस सवाल पर कि कौन जीत रहा है पर इटावा में प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि मतदान गुप्त है और बहुत जल्दी ही उचित समय आने वाला है. रिजल्ट आएगा तब देख लेना. शिवपाल ने विधान परिषद का वोट डालने के बाद कहा कि मैंने वोट किया है, जीत तय है. प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि एमएलसी का चुनाव गुप्त तरीके से होता है इसलिए उन्होंने भी गुप्त मतदान किया है. जिसको वोट दिया है वह जीतेगा.  बता दें कि शिवपाल ने कहीं भी समाजवादी का नाम नहीं लिया. इस बार कौन चुनाव में बाजी मारेगा पर प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि रिजल्ट बताएगा कि क्या होगा.

सपा के निष्पक्ष मतदान के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे तो कहीं भी नहीं दिख रहा है कि मतदान में भेदभाव हो रहा है. वोटिंग सही हो रही है.बता दें कि उनके और अखिलेश यादव के बीच में मनमुटाव की  खबरें सामने आने लगी हैं. उनके और बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात ने भी उनके भाजपाई होने की चर्चाएं तेज हैं. इससे पहले उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी को ट्वीटर पर फॉलो किया था, तभी से उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. गौरतलब है कि इससे पहले रामगोपाल यादव ने आज वोट डालने के बाद कहा कि अगर इसमें निष्पक्ष वोटिंग होगी तो समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी.

राज्य की 100 सदस्यीय विधानपरिषद में इस समय बीजेपी के 35 सदस्य हैं, जबकि सपा  के 17, बसपा के 4 और कांग्रेस, अपना दल निषाद पार्टी और निर्दल समूह का एक-एक सदस्य है. शिक्षक दल के दो सदस्य हैं, जबकि एक निर्दलीय सदस्य है. कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने विधान परिषद चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. बीजेपी ने चुनाव से पहले ही 9 सीटें यानी बदायूं, हरदोई, खीरी, मिर्जापुर, बुलंदशहर, मथुरा-एटा- मैनपुरी, सोनभद्र पर कब्जा करने में कामयाब रही है.

Related Articles

Back to top button