Breaking
CM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंद
ऑटो वर्ल्ड

Morning walk पर गई छात्रा का अपहरण,ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जाम किया हाइवे

ग्रेटर नोएडा: बादलपुर कोतवाली एरिया के सादोपुर गांव से गुरुवार सुबह कार सवार बदमाशों ने एक छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा अपने चार भाई बहनों के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थी। उसी दौरान कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण किया। बदमाशों ने छात्रा समेत उसके भाई बहनों का अपहरण करने का भी प्रयास किया था। गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खोला गया।

जानकारी के अनुसार, सागर पुर गांव निवासी 22 वर्षीय छात्रा अपनी बहन और दो भाइयों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। जैसे ही वह रेल विहार कॉलोनी के पास पहुंची तभी कार में सवार होकर बदमाश आ गए। बदमाशों ने बीएससी की छात्रा को अगवा कर लिया था। उसके भाई बहनों को भी ऐड करने का प्रयास किया। वहां से गुजर रहे लोगों को देख बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि बदमाश फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते छात्रा को खोजने का प्रयास नहीं किया। जिसके बाद सादोपुर समेत कई गांव के लोग नेशनल हाईवे पर आ गए और जाम कर दिया। सूचना मिलने पर डीसीपी समय तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया उसके बाद जाम खोला गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले में एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुस्साए लोगो ने नेशनल हाइवे 91 किया जग्रेटर नोएडा में बदमाश कितने बेख़ौफ़ है कि इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले तो छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई और फिर उसको कार में डालकर ले गए। उंसके साथ वॉक पर गए भाई बहनों ने शोर मचाया लेकिन तब तक वो गाड़ी लेकर फरार हो चुके थे।इस घटना के बाद लोगो का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने नेशनल हाइवे जाम कर दिया।पुलिस ने कैसे तैसे लोगो को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

 

Related Articles

Back to top button