Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
राज्य

अखिलेश यादव की अपील पर 3 नवम्बर को किसानों और नौजवानों के स्मरण में समाजवादी पार्टी ने ‘ स्मृति दिवस‘ मनाया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव की अपील पर 3 नवम्बर 2021 को समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक जनपद में किसानों और नौजवानों के स्मरण में ‘ स्मृति दिवस‘ मनाया ।

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव की अपील पर 3 नवम्बर 2021 को समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक जनपद में किसानों और नौजवानों के स्मरण में ‘ स्मृति दिवस‘ मनाया। अखिलेश यादव ने सैफई में स्वयं किसानों की स्मृति में एक दिया जलाया।
अखिलेश यादव ने कहा है कि लखीमपुर खीरी में किसानों और नौजवानों को बेरहमी से जीप से कुचल कर मार दिया गया। इनकी शहादत की स्मृति में ‘एक दिया जलाकर‘ श्रद्धांजलि अर्पित किया जाना है।

सपा लखनऊ मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने ‘एक दिया‘ जलाकर शहीद किसानों-नौजवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल ने कानपुर में एक दिया जलाया। इस अवसर पर राज्य भर के अलग-अलग जनपदों में हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘एक दिया‘ जलाकर किसानों के प्रति श्रद्धांजलि दी।अखिलेश यादव ने कहा लखीमपुर खीरी कांड लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है, जिसकी कसक वर्षों तक बनी रहेगी। भाजपा सरकार की अमानवीयता के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। किसानों में असंतोष है। भाजपा सरकार के राज में किसानों और नौजवानों का दमन किया जा रहा है। जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

 

Related Articles

Back to top button